हरियाणा में युवक की निर्मम हत्या: 10 युवकों ने डंडों से जमकर पीटा, मृतक तीन बहनों का था इकलौता भाई
सोनीपत में एक युवक की करीब 10 युवकों ने मारपीट कर हत्या कर दी। वारदात शनिवार दोपहर के वक्त हुई। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के व्यस्तम सारंग रोड पर रेलवे पार्क के पास दिनदहाड़े करीब युवकों ने छात्र की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर हथियारों के साथ मौके से फरार हो गए। हमले की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस ने छात्र के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। छात्र तीन साल से बहन के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था।
रोहतक के गांव रिठाल निवासी सत्यनारायण ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया है कि उनका बेटा मंदीप उम्र 18 साल सोनीपत के गांव शहजादपुर में अपनी बहन के घर रहता था। वह तीन साल से बहन के पास रहकर पढ़ाई करता था। 12वीं कक्षा पास करने क बाद वह अब सोनीपत के गैलेक्सी कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रहा था। शनिवार सुबह वह कोचिंग सेंटर पर आया था। बेटा दोपहर बाद सारंग रोड पर स्थित संत शिरोमणि नामदेव पार्क के सामने सड़क पर जा रहा था। उसी दौरान डंडे और अन्य हथियार लेकर आए हमलावरों ने युवक पर हमला कर दिया। युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने घेरकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बाद में वह हथियारों सहित भाग गए। बेटे को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने पिता के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया।
सीसीटीवी में दिख रहे हमलावर, पहचान की कोशिश
वारदात एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी में हमलावर बीच सड़क पर युवक पर हमला करते दिख रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि युवक बाइक व कार में आए थे। वह पहले रेलवे पार्क गेट के पास खड़े रहे। कुछ युवकों ने गन्ना मांगा, उसके बाद विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते आरोपियों ने मंदीप पर डंडों और हथियारों से हमला कर दिया।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था मंदीप
जीजा राहुल शर्मा ने बताया कि मंदीप उनके पास रहकर पढ़ाई करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। परिवार इस घटना से सदमे में है और न्याय की मांग कर रहा है।
युवक पर हमला कर हत्या की गई है। युवक के पिता के बयान पर केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी की जांच कर हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। -इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत
ये भी पढ़ें: Haryana Crime: उधार न लौटाना शख्स को पड़ा भारी, मात्र 1500 रुपये के लिए दोस्तों ने उतारा मौत के घाट