फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A woman was duped of Rs 16 lakh in the name of sending her son to Canada

Sonipat News: बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर महिला से 16 लाख ठगे

Mon, 12 Aug 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 16 lakh in the name of sending her son to Canada
सोनीपत। देवडू रोड स्थित शिव कॉलोनी की रहने वाली महिला ने तीन लोगों पर बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पांच लाख रुपये लेने के साथ ही 11 लाख रुपये चेक से उनके बैंक खाते से निकाल लिए गए। पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव लल्हेड़ी फिलहाल शिव कॉलोनी देवडू रोड निवासी दीपमाला ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि जोगेंद्र का उनके घर आना जाना था। जोगेंद्र ने उन्हें कहा कि वह युवकों को विदेश भेजते हैं और नौकरी लगवाते हैं। वह आपके बेटे आर्यन को भी विदेश भेज देंगे। उसे कनाडा भेज दिया जाएगा। वहां वह अच्छी पढ़ाई और कमाई कर लेगा। महिला ने बताया कि जोगेंद्र की बातों में आकर उन्होंने अपने बेटे को कनाडा जाने के लिए तैयार कर लिया। इसकी एवज में आरोपियों ने छह लाख रुपये की मांग की। इसमें एक लाख रुपये फाइल चार्ज व पांच लाख फीस बताई गई। उन्होंने 4.90 लाख रुपये दे दिए। उन्होंने तीन माह का समय मांगा था। समय पूरा होने पर कहा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे थे। वह लगातार बहाने बनाता रहा। जब उन्होंने पैसे देने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उन्हें अपने घर बुला लिया। वहां गए तो उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की गई और धमकी दी गई। आरोपी ने उनसे दो खाली चेक लिए थे। साथ ही बैंक खाते में 11 लाख रुपये डालने को कहा था। उन्होंने ब्याज पर लेकर रुपये खाते में डाले थे। आरोपी ने धोखाधड़ी से 11 लाख रुपये उनके खाते से निकाल लिए। ऐसे में उन्होंने ब्याज चुकाने को अपना घर गिरवी रखना पड़ा है। उन्होंने रुपये दिलाने की मांग की है। उनका आरोप है कि मामले में जोगेंद्र का दोस्त अमित व नीरज भी शामिल हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

- इंस्पेक्टर जय भगवान, थाना प्रभारी, सेक्टर-27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed