{"_id":"61e31dee162c8c4ed35198fa","slug":"a-scuffle-with-the-police-who-went-to-explain-to-the-young-man-who-was-fighting-with-the-children-and-mother-broke-the-glass-of-dial-112-sonipat-news-rtk63583740","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों व मां से झगड़ा कर रहे युवक को समझाने गई पुलिस से हाथापाई, डायल-112 का शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों व मां से झगड़ा कर रहे युवक को समझाने गई पुलिस से हाथापाई, डायल-112 का शीशा तोड़ा
विज्ञापन
गांव लाडपुर में अपनी मां व बच्चों से झगड़ा कर उन्हें घर से निकाल रहे युवक को समझाने गई पुलिस के साथ व्यक्ति ने हाथापाई कर दी। इतना ही नहीं जब पुलिसकर्मी उसे रोकने लगे तो उसने ईंट उठाकर डायल-112 गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। बाद में वह फरार हो गया। मामले की सूचना के बाद पहुंची ओपी जिंदल ग्लोबल विवि की पुलिस टीम ने एएसआई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एएसआई ओमप्रकाश ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह डायल-112 गाड़ी पर बतौर इंचार्ज नियुक्त है। शुक्रवार रात को गांव लाडपुर की रहने वाली शांति ने राई थाने में फोन कर शिकायत दी कि उसका बेटा राजीव घर में झगड़ा कर रहा है। वह उसे व बच्चों को रात में ही घर से निकाल रहा है। जिस पर पुलिस टीम पीड़ित के घर पर पहुंची। शांति ने बताया कि उनका बेटा उनके साथ झगड़ा कर रहा है। जिस पर वह उसे समझाने लगा तो वह गुस्सा हो गया और पुलिस की वर्दी पर हाथ मारा। जिस पर साथी कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने ईंट उठाकर डायल-112 गाड़ी का आगे का शीशा तोड़ दिया और वहां से फरार हो गया। ओमप्रकाश ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। ओपी जिंदल ग्लोबल विवि की टीम ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। राई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वर्जन
डायल-112 की टीम ने शिकायत दी है कि मां व बच्चों से झगड़ा कर रहे युवक को समझाने का प्रयास किया तो वह पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की करने लगा। वर्दी का सोल्डर फाड़ दिया। ईंट मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले जांच कर रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई।