फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A ruckus broke out at a shop for Rs 50, with the manager being attacked with a knife and glass being broken.

Sonipat News: 50 रुपये के लिए ठेके पर बवाल, मैनेजर पर चाकू से हमला, शीशे तोड़े

Mon, 16 Feb 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A ruckus broke out at a shop for Rs 50, with the manager being attacked with a knife and glass being broken.
सोनीपत। कुंडली स्थित रेडियो ड्राइव मॉल में शराब के ठेके पर शनिवार देर रात बवाल मच गया। आरोप है कि सिर्फ 50 रुपये के डिस्काउंट को लेकर कुछ लोगों ने मैनेजर मनजीत पर चाकू से हमला कर दिया। ठेके के शीशे तोड़ दिए और मैनेजर को गोली मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर अभियोग दर्ज करके पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मैनेजर मनजीत ने बताया कि शनिवार को रात करीब 10 बजे नांगल कलां निवासी संजय छिक्कारा शराब खरीदने आया था। उसने ‘आइकॉनिक व्हाइट व्हिस्की’ की बोतल मांगी।
विज्ञापन

सेल्समैन प्रदीप ने कीमत 550 रुपये बताई। संजय ने 500 रुपये में देने की जिद की। मना करने पर काउंटर पर 600 रुपये पटके ठेकेदारों को अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए चला गया। उसने यह भी कहा कि ‘ब्लेंडर प्राइड’ की पेटी फ्री में ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ देर बाद संजय छिक्कारा अपने बेटे, दोस्त साहिल और छह-सात अन्य साथियों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर लौटा। आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और मैनेजर मनजीत पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने ठेके के शीशे तोड़ दिए और जाते समय मनजीत को उसके परिवार सहित घर में घुसकर 10 गोलियां मारने की धमकी दी।

घटना की सूचना मिलते ही हेल्पलाइन 112 और कुंडली थाने की टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दिखे गाड़ियों के नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान की है। इसी के साथ मैनेजर मनजीत की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed