{"_id":"66d72cb7da550ac644096de7","slug":"a-pickup-collided-with-a-trailer-on-rohtak-panipat-highway-one-dead-12-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1001-123962-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोहतक-पानीपत हाईवे पर ट्राले की चपेट में आई पिकअप, एक की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोहतक-पानीपत हाईवे पर ट्राले की चपेट में आई पिकअप, एक की मौत, 12 घायल
Tue, 03 Sep 2024 09:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 03 Sep 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक-पानीपत हाईवे पर गांव चिड़ाना के पास पिकअप गाड़ी ट्राला की चपेट में आ गई। ट्राला पिकअप को घसीटकर दूर तक ले गया। हादसे में पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार परिवार के 12 सदस्य घायल हो गए। मृतक के भाई की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोहतक के गांव बनियानी निवासी सतपाल ने बताया कि रविवार को वह और उनका भाई कुलदीप (40) व आनंद, भाभी कवि, दीपिका, चचेरा भाई सोनू, बहन सुमन, भतीजी परी, पड़ोस की संतोष व शुभम, भांजा हर्ष, कुलदीप का साला अंकुश, साली वंशिका पिकअप में गांव से हरिद्वार गए थे। हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद सोमवार शाम को वह सभी पिकअप में वापस गांव के लिए चल पड़े। सतपाल ने बताया कि पिकअप को वह चला रहा था। उनके साथ आगे उनका भाई कुलदीप, भाभी कवि बैठी थी और बाकी सभी पीछे बैठे थे। मंगलवार तड़के लगभग साढ़े चार बजे वह रोहतक-पानीपत हाईवे पर गांव चिड़ाना के पास रीबा फैक्टरी के पास पहुंचे। वहां पर अचानक ट्राला चालक ट्राले को किनारे से रोड पर ले आया। ट्राले का पिछला हिस्सा उनकी पिकअप में फंस गया। ट्राला दूर तक पिकअप को घसीटता हुआ ले गया। चालक ने काफी दूर जाकर ट्राला रोका और भाग गया। उसका भाई कुलदीप पिकअप और ट्राला के बीच फंस गया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिवार के अन्य सभी सदस्यों को भी चोटें आईं हैं। घायलों को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल काॅलेज के अस्पताल व दूसरे अस्पतालों में ले जाया गया। बाद में परिजन सभी को लेकर रोहतक रवाना हो गए। कुलदीप के शव को नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
ट्राला की चपेट में आने से पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि करीब 12 लोगों को चोटें आई हैं। मृतक के भाई सतपाल की शिकायत पर पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्राला चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर महिपाल, सदर थाना प्रभारी, गोहाना