फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A new Panchayat building will soon be constructed in Sanpeda with Rs 50 lakh

Sonipat News: सनपेड़ा में 50 लाख रुपये से जल्द बनेगा पंचायत का नया भवन

Tue, 04 Mar 2025 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Mar 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
A new Panchayat building will soon be constructed in Sanpeda with Rs 50 lakh
गन्नौर। पंचायत विभाग की ओर से गांव सनपेड़ा में नए पंचायत भवन का निर्माण जल्द पूरा करवाया जाएगा। पंचायत विभाग की ओर से भवन के निर्माण पर करीब 35 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि शेष 15 लाख रुपये की राशि ग्राम पंचायत ने अपने कंधों पर ली है। काफी समय से पंचायत भवन की खस्ताहालत के चलते ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि नए भवन का निर्माण होने से पंचायत से जुड़े कार्य सुचारू रूप से हो सकेंगे। भवन में आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। भवन में बड़े हाॅल का निर्माण भी करवाया गया है, जहां पंचायत की बैठक व अन्य सरकारी योजनाओं की समीक्षा संबंधी बैठकें की जा सकेंगी। इसके अलावा सरपंच, ग्राम सचिव व पंचायत सदस्यों के लिए अलग-अलग कमरे व हाॅल बनाया गया है। यहां प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन


--

सनपेड़ा में पंचायत भवन का निर्माण कार्य 10 दिन में पूरा करवा लिया जाएगा। पंचायत विभाग की ओर से भवन निर्माण पर 35 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया गया था, जबकि भवन की रंगाई, इंटरलोकिंग टाइल व पत्थर लगवाने के कार्य ग्राम पंचायत की ओर से करवाए जा रहे हैं। इन पर करीब 15 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद ढाका, सरपंच, गांव सनपेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed