फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A man who shot his brothers and aunt over a dispute about removing a vehicle from the road was sentenced to 10 years in prison.

Sonipat News: रास्ते से गाड़ी हटाने के विवाद में सगे भाईयों व मौसी को गोली मारने वाले को 10 वर्ष की कैद

Tue, 17 Feb 2026 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
A man who shot his brothers and aunt over a dispute about removing a vehicle from the road was sentenced to 10 years in prison.
सोनीपत। रास्ते से गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाईयों और उनकी मौसी को गोली मार कर घायल करने के दोषी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. जसबीर सिंह की अदालत ने 10 वर्ष कैद और 12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

मामला वर्ष 2020 का है जिसकी सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. जसबीर सिंह की अदालत में चल रही थी। 27 जून 2020 को खेवड़ा निवासी विकास ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह घर से बाइक लेकर अपनी दुकान पर जा रहे थे।
विज्ञापन

गली में पड़ोसी गौरव की कार खड़ी थी जिससे वहां से निकलने में दिक्कत हो रही थी। पास ही खड़े गौरव और उनकी मां को कार हटाने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। वह किसी तरह बाइक निकाल कर दुकान पर चले गए। कुछ देर बाद वापस घर आकर वह अपनी कार निकाल रहे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसके बड़े भाई मोहन और मौसी सरोज ने गौरव से गाड़ी हटाने को कहा। गौरव ने गाड़ी हटाने से इंकार किया तो उनकी कहासुनी हो गई। इस दौरान वह अपनी कार को बैक कर रहा था। कहासुनी के दौरान गौरव ने उसके भाई और मौसी को गोली मार दी। जब वह गाड़ी से उतर कर भागने लगा तो गौरव ने उसकी पीठ में भी गोली मारी।
शिकायत पर थाना राई पुलिस ने मामला दर्ज कर गौरव को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed