फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A farmers' Mahapanchayat will be held at Delhi's Ramlila Maidan on March 19.

Sonipat News: दिल्ली के रामलीला मैदान में 19 मार्च को होगी किसानों की महापंचायत

Sat, 14 Mar 2026 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 14 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
A farmers' Mahapanchayat will be held at Delhi's Ramlila Maidan on March 19.
सोनीपत। रोहतक रोड अनाज मंडी स्थित किसान विश्राम गृह में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून समेत 8 सूत्रीय मांगों को लेकर देशभर के किसानों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। जिला प्रधान बेदी दहिया ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून बनवाने, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से खेती, डेयरी एवम पोल्ट्री सेक्टरों को बाहर रखने समेत 8 मांगों पर पंचायत में जिले के किसान बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
विज्ञापन

किसान नेता यशपाल ने बताया कि किसानों की प्रमुख मांग है कि एमएसपी पर फसलों की खरीद की गारंटी का कानून बनाया जाए और अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील से खेती, डेयरी और पोल्ट्री सेक्टर को बाहर रखा जाए। उनकी मांगों के समर्थन में सैकड़ों गांवों में प्रस्ताव पारित करवाए गए हैं जिनकी कॉपियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान किसानों ने खाड़ी देशों में बढ़ते टकराव को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस के दाम बढ़ने के साथ-साथ किल्लत भी देखने को मिल रही है। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने आरोप लगाया कि सरकारी ढिलाई के कारण आम जनता को गैस की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे कई जगह कालाबाजारी भी बढ़ रही है।
उन्होंने गायक बादशाह के टटीरी गाने पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बादशाह को इस गाने के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। राज्यसभा चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसान मुद्दों की लड़ाई लड़ रहे हैं और राज्यसभा में कांग्रेस या बीजेपी का कोई भी सांसद जाए इससे किसानों के मुद्दों का हल नहीं होगा।
साथ ही कांग्रेस विधायकों को शिमला भेजे जाने पर भी उन्होंने कहा कि अगर विधायकों को इस तरह छुपाना पड़ रहा है तो यह राजनीतिक नैतिकता का अभाव दर्शाता है। प्रदेश सचिव वीरेंद्र खोखर ने कहा कि प्रदेश में सरसों कटनी शुरू हो गयी है इसलिए सरकार को जल्द सरकारी खरीद शुरू करने के आदेश जारी करने चाहिए। सरसों खरीद में प्रति एकड़ के अनुसार कैपिंग नहीं लगाई जानी चाहिए।

इस दौरान जिला प्रवक्ता देशपाल दहिया, जिला सचिव बुधराम सिंह कोहाड़, जिला प्रचार मंत्री राज सिंह दहिया, दलबीर मलिक, चुन्नी हलालपुर, खरखौदा ब्लॉक प्रधान शक्ति दहिया, जिला उपप्रधान समुंदर तोमर, प्रकाश दहिया, गोहाना ब्लॉक प्रधान राजबीर माजरा, राजबीर सिसाना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed