{"_id":"695d6e85f6bb7dc2410ad366","slug":"a-check-of-11-lakh-rupees-was-handed-over-to-the-wife-of-the-deceased-soldier-sonipat-news-c-197-1-snp1003-147815-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिवंगत सिपाही की पत्नी को 11 लाख का चेक साैंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिवंगत सिपाही की पत्नी को 11 लाख का चेक साैंपा
Wed, 07 Jan 2026 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो 33. सोनीपत स्थित कार्यालय में दिवंगत सोमबीर की पत्नी को सहायता राशि का चैक सौंपती पुलिस
सोनीपत। जिला पुलिस की ओर से ड्यूटी के दौरान बीमारी के कारण दिवंगत हुए सिपाही सोमबीर की पत्नी रेणु देवी को आर्थिक सहायता के रूप में 11 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। यह सहायता राशि सोनीपत पुलिस की ओर से जारी की गई। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ममता सिंह, पुलिस उपायुक्त प्रबिना पी., नरेंद्र कादयान, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजीत सिंह, अकाउंटेंट एएसआई सुरेन्द्र मौजूद रहे।
पुलिस आयुक्त ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि विभाग अपने प्रत्येक कर्मी की निष्ठा, समर्पण और कर्तव्य-भावना को सदैव स्मरण रखता है। उन्होंने कहा कि दिवंगत कर्मी का योगदान पुलिस संगठन के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा और पुलिस परिवार हर स्थिति में उनके परिजनों के साथ खड़ा है। कठिन परिस्थितियों में कर्मियों के परिवारों को सहयोग प्रदान करना विभाग की जिम्मेदारी भी है और संवेदनात्मक दायित्व भी।
दिवंगत सिपाही सोमबीर जिला जींद के गांव अहीरका के रहने वाले थे और चौकी मुण्डलाना, जिला सोनीपत में तैनात थे। उनकी सेवा अवधि 8 वर्ष 6 माह रही। वे ब्रेन ट्यूमर बीमारी से ग्रस्त थे और 30 नवंबर 2025 को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी सेवाओं को स्मरण किया।