{"_id":"68f5336199029c4516066065","slug":"a-case-of-negligence-has-been-filed-against-a-villager-in-a-road-accident-case-sonipat-news-c-197-1-snp1001-144035-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सड़क हादसे में मौत के मामले में ग्रामीण पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सड़क हादसे में मौत के मामले में ग्रामीण पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज
Mon, 20 Oct 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव माहरा में दो सप्ताह पहले हुए सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत के मामले में उनकी पत्नी ने ग्रामीण पर मुकदमा दर्ज कराया है। घर के बाहर रोड पर डाले डस्ट में बाइक टकराने से व्यक्ति की जान गई थी। वहां पर सांकेतिक चिह्न व बचाव के लिए अन्य प्रबंध नहीं किए गए थे। व्यक्ति की पत्नी ने रोड पर डस्ट डालने वाले ग्रामीण पर बरोदा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
गांव माहरा निवासी कोमल ने कहा कि गांव में बाईपास के निकट बिजेंद्र घर बना रहा है। उसने 3 अक्तूबर को घर के सामने रोड पर डस्ट डाल रखा था। उस दिन देर शाम को उनके पति संजीव बाइक पर जा रहे थे। अंधेरा होने के चलते उनके पति की बाइक डस्ट से टकराकर गिर गई थी।
उनके पति के सिर में चोट आई थी। उन्हें पीजीआई रोहतक ले जाया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। कोमल ने आरोप लगाया कि ससुर के बयान दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया था जबकि हादसा रोड पर डाले गए डस्ट के चलते हुआ था।
विज्ञापन
चौकीदार ने भी बिजेंद्र को कई बार रोड से डस्ट हटाने के लिए कहा था मगरर उसने नहीं हटाया था। उनके पति की मौत रोड पर डाले गए डस्ट के चलते हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दो बेटियों के पिता थे संजीव
कोमल ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। घर में कोई कमाने वाला नहीं है। पति की मौत के बाद से मातम का माहौल है।