{"_id":"6081b9398ebc3e591f496328","slug":"a-car-fell-in-the-canal-near-sitwali-one-friend-died-another-came-out-safely-sonipat-news-rtk6055835152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त से मिलने जा रहे युवकों की कार नहर में गिरी कार, एक की डूबने से मौत, दूसरा बचकर निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त से मिलने जा रहे युवकों की कार नहर में गिरी कार, एक की डूबने से मौत, दूसरा बचकर निकला
विज्ञापन
गांव सिटावली के पास बुधवार देर रात अनियंत्रित होने से एक पैरलल नहर में जा गिरी। हादसे में दोस्त से मिलने जा रहे कार सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी तैरकर बाहर निकल आया। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को इस बारे में सूचना दी। रात को अंधेरे के कारण कार का पता नहीं चल सका। वीरवार सुबह पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंची और कार को बाहर निकाला। इस दौरान युवक का शव कार में ही था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
गांव सफियाबाद निवासी कपिल अपने दोस्त गांव बिंदरौली निवासी विक्की के साथ कार में बुधवार देर रात गांव सिटावली में अपने दोस्त सचिन से मिलने जा रहे थे। कार विक्की चला रहा था। रात करीब 12 बजे जब वह गांव सिटावली के पास पहुंचे तो एक ट्रक की हेड लाइट आंखों में लगने से विक्की का कार से संतुलन बिगड़ गया और कार नहर में जा गिरी। मशक्कत के बाद विक्की कार से बाहर निकलने में सफल रहा जबकि उसका दोस्त कार में फंस गया। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाया और कपिल की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा ज्यादा होने से सुराग नहीं लग सका। सुबह पुलिस की मौजूदगी में कार को बाहर निकाला गया तो कपिल का शव कार में मिला। इस दौरान सफियाबाद के निर्वतमान सरपंच अमित हादसे का पता लगते ही मौके पर पहुंचे थे।
रात को कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और साथी बाहर निकलने में कामयाब रहा। सुबह सूचना के बाद कार को निकलवाया गया, जिसमें युवक का शव मिला। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। - अजमेर सिंह, जांच अधिकारी, थाना मोहाना