{"_id":"6872bf03ecfb31791002c04d","slug":"a-blood-donation-camp-will-be-organized-on-21st-to-help-the-army-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139254-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेना के सहायतार्थ 21 को लगेगा रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेना के सहायतार्थ 21 को लगेगा रक्तदान शिविर
Sun, 13 Jul 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो 09: सोनीपत में छोटूराम चौक के पास बैठक करते मानव अधिकार संरक्षण संघ के पदाधिकारी व कार्यकर
सोनीपत। मानव अधिकार संरक्षण संघ ने शनिवार को छोटूराम चौक के पास स्थित कार्यालय में बैठक की। इसमें सेना के लिए 21 जुलाई को जिला बार एसोसिएशन परिसर रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। शिविर विशेष रूप से सेना के जवानों की चिकित्सा सहायता के लिए रक्त एकत्रित करने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर गहलावत ने बताया कि यह शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। संघ के रक्त प्रकोष्ठ प्रभारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि यह शिविर सेना को समर्पित है। संघ का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक युवा रक्तदान कर देश सेवा में भागीदार बनें।
इस दौरान संघ के चेयरमैन संजय सिंगला, राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुभाष सिसोदिया, जिला अध्यक्ष प्रवीण वर्मा, डॉ. ताराचंद राणा, सुशील गोयल, जोगिंद्र आंतिल, रामफल मलिक, संदीप मलिक भी उपस्थित रहे।