{"_id":"67fc0f31445199f62805eaa6","slug":"a-bag-full-of-cash-was-snatched-from-a-handicapped-beggar-passersby-caught-one-of-the-accused-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135190-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिव्यांग भिखारी से छीना नकदी से भरा बैग, राहगीरों ने एक आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिव्यांग भिखारी से छीना नकदी से भरा बैग, राहगीरों ने एक आरोपी को पकड़ा
Mon, 14 Apr 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल के पास दिव्यांग युवक से बैग में रखे 10 हजार रुपये, मोबाइल और दस्तावेज छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ढाबों के आसपास लोगों से मांगकर गुजर-बसर करते हैं। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक आरोपी को राहगीरों ने पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला। पकड़े गए युवक की पहचान गांव कुराड़ इब्राहिमपुर निवासी हरिप्रकाश के रूप में हुई। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव जटवाड़ा के रहने वाले राजेश शारीरिक रूप से दिव्यांग है। उन्होंने बताया कि वह मुरथल के ढाबों के आसपास लोगों से रुपये और जरूरत के सामान मांगकर अपना गुजर-बसर करते हैं। 12 अप्रैल को वह अपना ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहे थे। जब वह जीटी रोड पर स्थित रिद्धि-सिद्धि ढाबे के पास पहुंचे तो दो युवकों ने उन्हें घेर लिया। युवकों ने उनका बैग छीन लिया। शोर मचाने पर राहगीरों ने युवक हरिप्रकाश को पकड़ लिया। दूसरा युवक उसका बैग लेकर भाग गया। उन्होंने बताया कि बैग में 10 हजार रुपये, मोबाइल और पहचान पत्र था। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।