{"_id":"699716665669588aa10d42a1","slug":"a-100-meter-stretch-of-road-became-a-roadblock-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149854-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राह में रोड़ा बना सड़क का 100 मीटर टुकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राह में रोड़ा बना सड़क का 100 मीटर टुकड़ा
Thu, 19 Feb 2026 07:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 19 Feb 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के चिरस्मी रोड पर 100 मीटर तक बिखरे पड़े पत्थर। स्रोत: पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। निर्माणाधीन चिरस्मी रोड वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। सड़क पर मरम्मत के नाम पर डाले गए पत्थरों को समतल किए बिना छोड़ दिया गया है। करीब 100 मीटर तक सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े हैं।
उन पत्थरों की वजह से दोपहिया और छोटे वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। कई वाहन चालक फिसलने और संतुलन बिगड़ने से गिरते-गिरते बचे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि रात के समय रोशनी की कमी के कारण दुर्घटना की आशंका और अधिक बढ़ जाती है।
राहगीरों ने कहा कि अधूरा काम छोड़ देना गलत है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द सड़क को समतल कर पत्थरों को हटाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
वर्जन
सड़क निर्माण का कार्य कोर्ट केस की वजह से रुका हुआ है। एक किसान ने अदालत से स्टे ले रखा है। जल्द इस पर फैसला हो जाएगा, जिसके बाद अधूरे पड़े टुकड़े का निर्माण शुरू करवाया जाएगा। -नवनीत, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग।