{"_id":"63e81e3019861ad4b50ab314","slug":"9525-cases-settled-more-than-rs-856-crore-recovered-sonipat-news-c-17-1-64233-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: 9525 मुकदमे निपटाए, 8.56 करोड़ रुपये से अधिक राशि वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: 9525 मुकदमे निपटाए, 8.56 करोड़ रुपये से अधिक राशि वसूली
Sun, 12 Feb 2023 04:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:31 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में केस का निपटान करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद गोयल।
सोनीपत। जिला न्यायिक परिसर सोनीपत समेत गोहाना, गन्नौर व खरखौदा में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। इसमें 9525 मुकदमों का निपटारा किया गया। वहीं 8.56 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वसूल की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य विवादों को आपसी सहमति से निपटाना होता है।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव रमेश चंद्र ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद गोयल के नेतृत्व में वर्ष 2023 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। मोटर दुर्घटना क्लेम मामलों के 36 केसों का निपटान किया गया, जिसमें वादियों से 1 करोड़ 49 लाख 77 हजार रुपये की समझौता राशि का निपटारा किया गया। इसके अलावा मोटर व्हीकल से संबंधित 5780 चालानों का निपटारा किया गया, जिससे 52 लाख 250 रुपये की राशि वसूली गई। फौजदारी के 325 केसों का निपटान किया गया। अदालत में 262 सिविल केस, 129 वैवाहिक विवाद संबंधी, 174 चेक बाउंस संबंधित केस का निपटान किया गया, जिससे 5 करोड़ 15 लाख 51 हजार 509 रूपये की राशि का निस्तारण किया गया। जिला एडीआर सेंटर में भी स्थाई लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न बैंकों के बैंक रिकवरी से संबंधित 17 केसों का निपटान किया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद गोयल, अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश डॉ. संजीव आर्या, अजय पाराशर व विमल सपरा, अतिरिक्त प्रिंसीपल जज हेमंत यादव, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिखा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविन्द कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अपर्णा चौधरी, प्रिया गुप्ता, जपजी सिंह, उपमंडलीय न्याययिक मजिस्ट्रेट गोहाना जोगेंद्र सिंह, उप मंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट गन्नौर सोनिया श्योकंद, उप मंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट खरखौदा डॉ. रेनू शौलखे की बेंचों की ओर से केसों का निपटान किया गया।