{"_id":"5c6daa99bdec224d0445484a","slug":"91550690969-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो के लिए नरेला से नाथूपुर तक तीन एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे, नई पॉलिसी से सर्वे रिपोर्ट बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो के लिए नरेला से नाथूपुर तक तीन एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे, नई पॉलिसी से सर्वे रिपोर्ट बनकर तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो के लिए नरेला से नाथूपुर तक तीन एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे, नई पॉलिसी से सर्वे रिपोर्ट बनकर तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले में मेट्रो आने का सपना पूरा करने के लिए जल्द काम शुरू कराया जा सकता है। क्योंकि मेट्रो की लाइन बिछाने के लिए दोबारा से कराया जा रहा सर्वे लगभग पूरा हो चुका है और उसके मंजूर होने के बाद मेट्रो लाइन के लिए काम शुरू किया जाएगा। मेट्रो की लाइन को नरेला से कुंडली व नाथूपुर तक लाया जाएगा और इन तीनों जगह ही एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। सोनीपत के मेट्रो से जुड़ने पर यहां के हजारों लोगों को बड़ा फायदा होगा। बुधवार को विधान सभा के बजट सत्र की शुरूआत के दौरान राज्यपाल ने अभिभाषण के दौरान भी मेट्रो परियोजना के रोडमैप को पेश किया है। इससे इस वर्ष मेट्रो का काम शुरू होने के आसार हो गए हैं।
इस समय मेट्रो दिल्ली के समयपुर बादली तक चलाई जा रही है और उससे आगे के लिए केंद्र सरकार कई साल पहले मंजूरी दे चुकी है। मेट्रो को समयपुर बादली से नरेला तक लाया जाएगा, जिससे वहां से सोनीपत तक भी मेट्रो को लाया जा सके। जिले में मेट्रो के आने से यहां से दिल्ली में नौकरी करने जाने वाले लोगों को फायदा होगा तो दिल्ली से सटे कुंडली व राई औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना नौकरी करने आने वाले वहां के लोगों को भी बड़ा फायदा होगा। इस कारण ही लोग सोनीपत तक मेट्रो चलाने की मांग कर रहे हैं और इसके लिए कैबिनेट मंजूरी दे चुकी है। मेट्रो लाने के लिए प्रदेश सरकार 80 प्रतिशत व केंद्र सरकार की ओर से 20 प्रतिशत राशि खर्च की जाएगी। दिल्ली के नरेला से नाथूपुर तक 4.86 किलोमीटर मेट्रो लाइन का विस्तार होना है। नरेला के सेक्टर-5, कुंडली व नाथूपुर में तीन एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। मेट्रो के लिए प्रदेश सरकार अपने हिस्से का 968.20 करोड़ रुपये खर्च करेगी, लेकिन मेट्रो का काम शुरू होने में देरी होती है तो यह खर्च बढ़ सकता है।
नई मेट्रो पॉलिसी के तहत दोबारा बन रही सर्वे रिपोर्ट
डीएमआरसी ने नरेला से नाथूपुर तक मेट्रो लाइन के लिए सर्वे किया था। सर्वे की रिपोर्ट शहरी विकास मंत्रालय को 2018 में सौंपी गई तो शहरी विकास मंत्रालय ने रिपोर्ट में कई तकनीकी खामियां बताकर नई मेट्रो पॉलिसी के तहत दोबारा सर्वे करने को कहा था। जिसके बाद डीएमआरसी ने दोबारा से सर्वे शुरू किया और अब वह सर्वे भी पूरा होने वाला है। जिसके बाद रिपोर्ट को मंत्रालय में भेजा जाएगा, जहां से मंजूरी मिलने के बाद लाइन बिछाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
--
नाथूपुर तक मेट्रो के लिए दोबारा से डीएमआरसी ने सर्वे शुरू किया गया था जो मार्च तक पूरा करके शहरी विकास मंत्रालय को भेज दिया जाएगा। वहां से मंजूरी के बाद मेट्रो लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाना है। जिले में मेट्रो आने से लोगों को इसका बहुत फायदा होगा।
-नदीम अख्तर, मुख्य नगर योजनाकार