फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   9 new dengue patients found in the district

जिले में डेंगू के 19 नए मरीज मिले

Mon, 01 Nov 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
9 new dengue patients found in the district
बहालगढ़ स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भरे दूषित पानी में खड़े होकर रोष जताते लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
जिले में डेंगू के केस लगातार आ रहे हैं। रविवार को डेंगू के 19 नए मरीज मिले हैं। डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 532 तक पहुंच गया है। साथ ही बहालगढ़ के उप स्वास्थ्य केंद्र में कई दिनों से दूषित पानी भरा हुआ है। फैक्टरियों से निकलने वाले दूषित पानी का समाधान तक नहीं किया जाता। ऐसे में भट्ठा कॉलोनी के लोगों ने एकत्रित होकर पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनियां के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन अलर्ट नहीं हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए लोगों को दूषित पानी से होकर जाना पड़ता है। डेंगू पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार डोर-टू-डोर सर्वे किए जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर के बाहरी कॉलोनियों के साथ खादर क्षेत्र में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। 25 अक्तूबर को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनविता कौशिक को ज्ञापन देने के बावजूद फॉगिंग की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहालगढ़ के पूर्व सरपंच अशोक कुमार, विजय, बबलू, दीपक, विक्की, नीरज, कविता, राजवीर, रोहतास, जयवीर, जगबीर ने बताया कि गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में कई दिनों से स्टाफ नहीं आ रहा। स्वास्थ्य विभाग की डिस्पेंसरी में भी दूषित पानी भरा हुआ है। फैक्टरियों से निकलने वाले पानी की निकासी की व्यवस्था प्रशासन की ओर से नहीं कराई जा रही। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही प्रशासन में डेंगू की रोकथाम के लिए व्यवस्था नहीं की तो सीएमओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

वर्जन
जिले में रविवार को डेंगू के 19 नए मरीज मिले हैं। विभाग की ओर से लगातार सर्वे किया जा रहा है। बहालगढ़ स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भरे दूषित पानी का मामला संज्ञान में नहीं है। एसमओ को सोमवार को उप स्वास्थ्य केंद्र पर भेजकर स्थिति की जायजा लिया जाएगा।
- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed