फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   9 companies of paramilitary force and police will handle the front

अर्धसैनिक बल व पुलिस की 9 कंपनियां संभालेंगी मोर्चा

Mon, 27 Sep 2021 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
9 companies of paramilitary force and police will handle the front
एनएच-44 पर गन्नौर चौक पर लगाया गया पुलिस का नाका। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने सोमवार को भारत बंद का एलान किया है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसके लिए अर्धसैनिक बल व पुलिस की 9 कंपनी तैनात की गई हैं। साथ तीन एएसपी व पांच डीएसपी को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में 16 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। आपात स्थिति के लिए पुलिस की आठ कंपनी रिजर्व में रखी गई हैं। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को सभी जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में किसान लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कृषि कानून रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलन को तेज किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। कुंडली बॉर्डर पर किसानों की भीड़ के चलते यहां आंदोलन का असर अधिक ही रहता है। संयुक्त किसान मोर्चे के पदाधिकारियों ने बाजारों के साथ ही केजीपी, केएमपी और जीटी रोड पर आवागमन पूरी तरह बंद करने का एलान किया है। इसके चलते पुलिस भी सतर्क हो गई है।
विज्ञापन

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने इसे लेकर सभी एएसपी, डीएसपी, थाना व चौकी प्रभारियों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून व्यवस्था का पालन कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान किसी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जाए। बंद वाले मार्गों से पहले ही वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया जाए। सड़कों पर बड़ी संख्या में वाहनों का जमावड़ा न होने दिया जाए। प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाए। बंद का नेतृत्व करने वालों के संपर्क में रहकर उनको कानून व्यवस्था का पालन करने के लिए तैयार कर लिया जाए। इसके साथ ही लोगों से अपील की जाए कि वह बहुत जरूरी कार्य नहीं होने की स्थिति में अपनी यात्रा स्थगित कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच-44 के साथ खरखौदा व गोहाना में सुरक्षा कड़ी
पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 के साथ ही केएमपी और केजीपी तथा खरखौदा व गोहाना में ज्यादा संख्या में सुरक्षाकर्मी लगाए हैं। केजीपी, केएमपी और नेशनल हाईवे पर आठ नाके लगाकर जरूरत के अनुसार फोर्स उपलब्ध कराई जाएगी।
अर्धसैनिक बल और पुलिस की 9 कंपनी तैनात, 8 रिजर्व में रहेंगी
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नौ कंपनी लगाई हैं। जिसमें सीआरपीएफ के साथ ही पुलिस की कंपनी शामिल है। वहीं आठ कंपनी रिजर्व में रखी गई है। जिसमें सीआरपीएफ व पुलिस की कंपनी शामिल हैं। इसके साथ ही संबंधित थानों की पुलिस भी लगाई है। पुलिस टीम तीन एएसपी व पांच डीएसपी के नेतृत्व में तैनात रहेगी।
पुलिस ने वाहन चालकों के लिए जारी की सलाह
भारत बंद के चलते पुलिस ने वाहन चालकों को दूसरे रूट से गुजरने की सलाह दी गई। किसानों के भारत बंद को देखते हुए नेशनल हाईवे-44 पर जम्मू, हिमाचल, चंडीगढ़ व अंबाला की तरफ से भारी वाहन यूपी के नोएडा व गाजियाबाद जाने वाले वाहन चालकों को करनाल से शामली और पानीपत से सनौली होते हुए जाने को कहा गया गया है। इसी तरह नेशनल हाईवे-71ए के जरिए गोहाना, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी से होते हुए दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व चंडीगढ़ से आने वाले हल्के वाहन दिल्ली व गुरुग्राम जाने के लिए गन्नौर-खुबडू डबल नहर रोड व नेशनल हाईवे-44 का प्रयोग करते हुए बहालगढ़ से बागपत, खेकड़ा, लोनी बॉर्डर से होते हुए दिल्ली जा सकते हैं। सोनीपत से दिल्ली जाने वाले हल्के वाहन चालक लामपुर बार्डर, सफियाबाद, मनौली, दहिसरा से होते हुए जा सकते है। हाईवे पर बहालगढ़ से आगे वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी।
16 स्थानों पर लगे हैं नाके
पुलिस ने 16 स्थानों पर पुलिस नाके स्थापित किए हैं। इनमें बहालगढ़ चौक, मुरथल चौक, गन्नौर चौक, हलदाना बॉर्डर, केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट, पिपली टोल, सैदपुर चौक, बारोटा चौक समेत अन्य स्थानों पर पर नाके लगाए गए हैं।

वर्जन
भारत बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। लोगों को भी चाहिए कि जरूरत होने पर ही घर से निकले। कई स्थानों से रूट डायवर्ट किया गया है।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed