{"_id":"5c65bc24bdec224a620fe92e","slug":"81550171172-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककरोई चौक पर बारिश में धंसी सड़क, वाहनों की लगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककरोई चौक पर बारिश में धंसी सड़क, वाहनों की लगी लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककरोई चौक पर बारिश में धंसी सड़क, वाहनों की लगी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के ककरोई चौक पर वीरवार को बारिश में सड़क धंस गई। सड़क धंसने से सड़क के बीच में गहरा गड्ढा बन गया। जिस कारण ककरोई रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सड़क धंसने का पता लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सड़क धंसने से बनी जाम की स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सड़क के बीच में बने गड्ढे में लकड़ी की बल्ली खड़ी की ताकि आने-जाने वाले वाहनों को दूर से बल्ली दिखाई दे सके और दुर्घटना से बच सके। ।
सड़क धंसने के बाद लोगों ने मामले की सूचना जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि ककरोई रोड पर जहां पर सड़क धंसी हैं, वहां पर सीवर या पेयजल पाइप लाइन नहीं है। जिसके बाद इस बारे में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से संपर्क किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क धंसने के कारणों के बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।