फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   80 percent work of construction of shed in new vegetable market completed

Sonipat News: नई सब्जी मंडी में शेड निर्माण का 80 फीसदी कार्य पूरा

Sun, 25 Feb 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 25 Feb 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
80 percent work of construction of shed in new vegetable market completed
गोहाना की नई सब्जी मंडी में शेड निर्माण के लिए तैयार किए गए पिलर व लगाए गए एंगल। संवाद
गोहाना। गोहाना-सोनीपत रोड स्थित नई सब्जी मंडी में 4.28 करोड़ रुपये की लागत से 31 मार्च तक शेड बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे किसानों व सब्जी विक्रेताओं को फायदा मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार 80 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य भी निर्धारित समय तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


नई सब्जी मंडी में दो वर्ष पहले बारिश के सीजन में तेज आंधी और बरसात के चलते शेड गिर गए थे। शेड गिरने से दो लोगों की मौत भी हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इसके बाद से मंडी में विक्रेता तिरपाल लगाकर सब्जी की बिक्री करते हैं। विक्रेताओं की तरफ से बार-बार शेड बनाने की मांग की जा रही थी। सरकार की तरफ से पास किए गए 4.28 करोड़ रुपये की लागत से शेड निर्माण का काम किया जा रहा है। विभाग की तरफ से बनाए जा रहे नए शेड का की लंबाई 300 मीटर और चौड़ाई 80 मीटर रखी गई है। दो के बजाय एक ही बड़ा शेड बनाया जा रहा है। शेड के लिए पिलर खड़े कर एंगल लगा दिए गए हैं। अब इन पर चादर लगाई जाएगी। जिसके बाद शेड का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन



नई सब्जी मंडी में नए शेड निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अब तक 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष काम भी निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा।-विजेंद्र हुड्डा, एसडीओ, मार्केटिंग बोर्ड, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed