फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   73 thousand rupees stolen from temple, one lakh more withdrawn by stealing debit card

Sonipat News: मंदिर से 73 हजार रुपये चोरी, डेबिट कार्ड चुराकर एक लाख और निकाले

Sun, 22 Oct 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 22 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
73 thousand rupees stolen from temple, one lakh more withdrawn by stealing debit card
राई (सोनीपत)। गांव गढ़ मिरकपुर के पास यमुना घाट के निकट स्थित तख्त वाले बाबा के मंदिर से चोर 73 हजार रुपये व डेबिट कार्ड चोरी कर ले गया। बाबा वेशधारी व्यक्ति ने डेबिट कार्ड चोरी करने के बाद उससे एक लाख रुपये भी निकाल लिए। बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव गढ़ मिरकपुर स्थित तख्त वाले बाबा मंदिर के महंत भतेश्वर नंदगिरि ने बताया कि वह मंदिर में 23 साल से रह रहे हैं। वीरवार को उनके पास एक साधु वेशधारी व्यक्ति आया था। उसने कहा कि वह एक-दो दिन रुकने आया है। उन्होंने से मंदिर में रख लिया। शुक्रवार सुबह वह नहाने के लिए चले गए। स्नान करने के बाद उन्होंने मंदिर में पूजा की और उसके बाद अपने कमरे में दोबारा सो गए। जब वे उठे तो उन्हें वेशधारी व्यक्ति नहीं मिला। उन्हें मजदूरों को रुपये देने थे। जब उन्होंने संदूक खोली तो उसमें रखे 73,100 रुपये के साथ डेबिट कार्ड गायब मिला। जब उन्होंने खाते की जांच कराई तो खेवड़ा, सोनीपत व जींद के एटीएम से अलग-अलग समय में एक लाख रुपये निकले मिले। उन्हें शक है कि बाबा वेशधारी ने ही रुपये चोरी किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed