{"_id":"5c17fcb9bdec225725362a5c","slug":"71545075897-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार एमटी यूरिया की डिमांड, 3100 एमटी का रैक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार एमटी यूरिया की डिमांड, 3100 एमटी का रैक पहुंचा
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 हजार एमटी यूरिया की डिमांड, 3100 एमटी का रैक पहुंचा
-किसानों को मिली थोड़ी राहत, खाद की कमी बन रही मुसीबत
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। यूरिया खाद की किल्लत झेल रहे किसानों को सोमवार को थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को 31 सौ एमटी (मीट्रिक टन) खाद का रैक लगा है। यह दो दिनों में खाद विक्रेताओं के पास पहुंच जाएगा। हालांकि डिमांड के अनुसार सोनीपत में 15 हजार एमटी खाद की आवश्यकता है।
वर्तमान में किसान गेहूं की सिंचाई करने में जुटे हैं। सिंचाई के बाद गेहूं में अधिकतर किसान यूरिया खाद का छिड़काव करते हैं। जिसके चलते दिसंबर माह में मांग बढ़ जाती है। दिसंबर माह के पहले पखवाड़े में खाद का कोई बड़ा रैक नहीं लगने की वजह से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। जिले में 1 लाख 38 हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई की गई है। ऐसे में यूरिया खाद की डिमांड भी काफी अधिक बनी हुई है। मौजूदा माह में 15 हजार एमटी खाद की डिमांड है और अब तक करीब 5 हजार एमटी खाद का ही रैक लगा है। दो दिनों के बाद सोनीपत में 31 सौ एमटी खाद का रैक और लग सकता है। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग ने गोहाना ब्लाक के लिए भी अलग से करीब 2 हजार एमटी खाद की डिमांड भेजी है। कृषि अधिकारियों के अनुसार लगातार रैक लगने से इस बार किसानों को खाद की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
आज होगी वीडियो कांफ्रेसिंग
खाद की मौजूदा डिमांड और आपूर्ति पर नजर रखने के लिए कृषि विभाग के आला अधिकारी मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग भी करेंगे। इस दौरान खाद की गुणवत्ता और उपलब्धता को लेकर मंथन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त खाद वितरण प्रणाली को बेहतर करने के उपायों पर भी चर्चा की जाएगी। खाद वितरण प्रणाली में केसलैस सिस्टम को बढ़ावा देने पर फोकस किया जाएगा। मौजूदा समय में बायोमैट्रिक मशीन के माध्यम से खाद वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
नवंबर माह में डीएपी खाद की डिमांड रहती है। वहीं दिसंबर माह में यूरिया की डिमांड बढ़ जाती है। डिमांड को पूरा करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। तीन दिनों में करीब पांच हजार एमटी खाद जिले में पहुंच चुका है। अगले दो से तीन दिनों में और खाद पहुंच जाएगा।
डा.अनिल सहरावत, उपनिदेशक, कृषि विभाग सोनीपत।