फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गीता भवन मार्केट की प्रधान ने लगाया मारपीट का आरोप, संयोजक ने नकारा

गीता भवन मार्केट की प्रधान ने लगाया मारपीट का आरोप, संयोजक ने नकारा

Thu, 06 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
गीता भवन मार्केट की प्रधान ने लगाया मारपीट का आरोप, संयोजक ने नकारा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। गीता भवन मार्केट की प्रधान ने सोनीपत व्यापारी एसोसिएशन के संयोजक पर मारपीट का आरोप लगाया है। संयोजक ने भी प्रधान पर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया है। दोनों तरफ से मामले की शिकायत सिटी थाना में दी गई। इस पर सिटी थाना पुलिस ने संयोजक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, संयोजक का आरोप है कि उसने सुबह ही सीएम विंडो में शिकायत करने के साथ ही थाने में शिकायत दर्ज करा दी थी। पुलिस ने इस संबंध में एकतरफा कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
जिला व्यापार मंडल की तरफ से बताया गया कि महिला प्रधान से अभद्र व्यवहार गलत है। वह इसकी निंदा करते है। उन्होंने सोनीपत व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान विमल किशोर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने गीता भवन मार्केट प्रधान दिव्या लाल पर हमला किया है तथा उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि विमल किशोर न तो कोई व्यापार करता है और न ही उसने कोई जीएसटी नंबर ले रखा है। उसका उद्देश्य सिर्फ राजनीति करना है। दूसरी ओर विमल किशोर इस मामले में जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को ही साजिशकर्ता बता रहे हैं। विमल का आरोप है कि जानबूझकर दिव्या लाल को उनके खिलाफ खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि दिव्या लाल ने ही उनसे अभद्र भाषा में बातचीत की।
विज्ञापन

जिला व्यापार मंडल ने बैठक
जिला व्यापार मंडल की तरफ से बताया गया है कि गीता भवन चौक पर गीता भवन मार्केट प्रधान दिव्या लाल पर हुआ हमला गलत है। बुधवार को विभिन्न मार्केट प्रधानों की जिला सचिव अनिल बिन्नी की दुकान पर बैठक हुई। इसमें आरोप लगाया कि विमल किशोर का व्यापारी हितों से कोई लेना देना नहीं है और आज उसने महिला व्यापारी से जो हरकत की है, वह अशोभनीय है। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय सिंगला, संयोजक संजय वर्मा, महासचिव नरेंद्र धवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत व्यापारी एसोसिएशन ने झुठलाया
सोनीपत व्यापारी एसोसिएशन के संयोजक विमल किशोर ने सभी आरोपों को झुठला दिया है। उन्होंने कहा कि महिला प्रधान ने मंगलवार रात को फोन पर बात करते हुए उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसकी ऑडियो रिकार्डिंग उनके पास है। सुबह उन्होंने इसकी शिकायत सीएम विंडो और पुलिस से कर दी थी। इसके बाद बुधवार को एसोसिएशन की बैठक में महिला प्रधान आ गई थीं। उन्होंने उनसे संगठन का रजिस्टर जबरदस्ती छीनने की कोशिश की। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी उसके पास है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
थाना शहर पुलिस ने महिला प्रधान की शिकायत पर विमल किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना शहर प्रभारी राजपाल ने बताया कि सुबह के समय विमल किशोर की शिकायत मिली थी। बाद में महिला प्रधान की तरफ से शिकायत मिली। महिला प्रधान ने मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व जबरन वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed