फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   71 Year old Punjab farmer died at Rai Village of Sonipat During Kisan Andolan

किसान आंदोलन : धरनास्थल पर अचानक बिगड़ी बुजुर्ग किसान की तबीयत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Tue, 09 Feb 2021 11:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
71 Year old Punjab farmer died at Rai Village of Sonipat During Kisan Andolan
दर्शन सिंह की फाइल फोटो।

हरियाणा के सोनीपत में गांव राई के पास कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे बुजुर्ग किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। किसान के शव को कब्जे में लेकर राई थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के वास्तविक कारणों का पता लग सकेगा। पंजाब के जिला मोगा के गांव रोली के रहने वाले किसान दर्शन सिंह (71) कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए राई के पास चल रहे धरनास्थल पर डटे थे।

विज्ञापन


वह 26 दिन पहले धरने में शामिल होने आए थे। उसके बाद से यहीं थे। दर्शन के बेटे जगजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को अचानक उनके पिता की तबीयत बिगड़ गई। जिस पर उन्हें तुरंत सामान्य अस्पताल सोनीपत ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। किसान आंदोलन के दौरान सोनीपत में अब तक 18 किसानों की जान जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव राई के पास चल रहे धरनास्थल पर एक किसान की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा।  विवेक मलिक, थाना प्रभारी राई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed