फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   700 Antyodaya families benefited from the fair, which will be held today as well.

Sonipat News: मेले का 700 अंत्योदय परिवारों ने उठाया लाभ, आज भी लगेगा

Fri, 16 Jan 2026 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
700 Antyodaya families benefited from the fair, which will be held today as well.
फोटो 03: सोनीपत जिला परिषद हॉल में लगाए गए अंत्योदय मेले में लगाई गई स्टाल पर आवेदन करने पहुंचे
सोनीपत। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के क्रियान्वयन व अंत्योदय परिवारों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए जिला परिषद हॉल में सोनीपत खंड के पात्र लोगों के लिए अंत्योदय मेला लगाया गया। इसमें 700 अंत्योदय परिवारों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी लेकर आवेदन किया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने वीरवार को अंत्योदय मेले का निरीक्षण करने के बाद कहा मेले में ऐसे परिवारों को आमंत्रित किया जाता है जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है। इसके माध्यम से अंत्योदय परिवारों को एक मंच प्रदान किया जा रहा है। इसमें 19 विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन

स्टॉल पर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ प्रदान करवाते हैं ताकि उनकी आय को 1.80 लाख रुपये तक पहुंचाया जा सके। मेले का उद्देश्य जरूरतमंद व वंचित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि सोनीपत खंड से संबंधित गांव सांदल कलां, सलीमसर माजरा, बड़वासनी, बागडू, बैंयापुर, भदाना, भटगांव डूगरान, भटगांव माल्याण, दोदवा, गुहणा, जुआं, ककरोई, महलाना, मोहाना व पिनाना के लिए जिला परिषद हॉल में यह मेला 16 जनवरी को भी आयोजित किया जाएगा।

मेले में आने के लिए पात्र लोग परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड साथ लाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में जो भी व्यक्ति आपके पास आए उसके साथ अच्छा व्यवहार करते हुए मौके पर ही उसे योजनाओं का लाभ प्रदान करवाना सुनिश्चित करें।

फोटो 03: सोनीपत जिला परिषद हॉल में लगाए गए अंत्योदय मेले में लगाई गई स्टाल पर आवेदन करने पहुंचे

फोटो 03: सोनीपत जिला परिषद हॉल में लगाए गए अंत्योदय मेले में लगाई गई स्टाल पर आवेदन करने पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed