{"_id":"595bf1704f1c1b98188b4585","slug":"61499197808-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट से त्रस्त लोगों ने गीता भवन चौक किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट से त्रस्त लोगों ने गीता भवन चौक किया जाम
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
वार्ड 16 स्थित राजेंद्र नगर में पिछले चार दिनों से बिजली सप्लाई ठप होने से परेशान लोगों ने गीता भवन चौक पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि चार दिनों से गांव में ट्रांसफार्मर जला हुआ है। बार-बार बिजली निगम को सूचना देने के बावजूद कोई समाधान नहीं किया गया। जाम की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलोनीवासियों को समझा बुझा कर आधे घंटे बाद जाम खुलवा दिया। जाम खोलने के बाद कॉलोनीवासी बिजली निगम के सिटी कार्यालय में पहुंच गए। जहां उन्होंने अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया। अधिकारियों ने कॉलोनीवासियों को समस्या का जल्द ही समाधान कराने का आश्वासन दिया।
प्रदर्शनकारियों कर्मबीर, कुलदीप, गीता, बबली, अनीता, सरोज, संजय, आनंद, महेंद्र आदि ने बताया कि उनकी कॉलोनी में पिछले चार दिन से ट्रांसफार्मर खराब है। घरों में इन्वर्टर भी बंद हैं। कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। यदि बुधवार तक बिजली आपूर्ति नहीं हुई तो वे फिर से सड़क जाम कर देंगे।
इधर, जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं। दोपहर में स्कूल की छुट्टी का समय होने के कारण कई स्कूलों की बस, ऑटो व रिक्शा जाम में फंस गए। कई वाहनों को अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए संपर्क मार्गों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने आधे घंटे बाद खुलवाया जाम
ट्रांसफार्मर खराब होने से पिछले चार दिनों से बिजली सप्लाई बाधित