फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   60 wrestlers of Country selected for Asian Wrestling Championship, 36 of them Haryanvi

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप: चार दिन हुए ट्रायल, देश के 60 पहलवानों का चयन, इनमें 36 हरियाणवी दिखाएंगे दमखम

Sat, 20 May 2023 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 May 2023 10:38 PM IST
सार

चार दिन हुए ट्रायल में देश के 60 पहलवानों ने किर्गिस्तान का टिकट कटवाया है। अंतिम दिन 310 ने ट्रायल दिया, जिनमें 15 का चयन हुआ है। साई सेंटर सोनीपत व एनआईएस पटियाला में देशभर के पहलवान जुटे थे।

विज्ञापन
60 wrestlers of Country selected for Asian Wrestling Championship, 36 of them Haryanvi
विश्व जूनियर चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ और एनआईएस पटियाला में तदर्थ समिति (एडहॉक कमेटी) की तरफ से अंडर-17 व 23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप लिए हुए ट्रायल में हरियाणवी छाए रहे। पहली बार हुए ओपन ट्रायल में देशभर से आए पहलवानों ने भाग लिया।

विज्ञापन


किर्गिस्तान के बिश्केक में होने वाली प्रतियोगिता के लिए 60 पहलवानों का चयन किया गया, जिनमें से 36 पहलवान हरियाणा के हैं। अंतिम दिन दोनों केंद्र पर 310 पहलवानों ने ट्रायल दिए। जिनमें से 15 का चयन किया गया।
विज्ञापन


एशियन चैंपियनशिप का आयोजन बिश्केक में 10 से 18 जून तक किया जाएगा। जिसके लिए सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर व पंजाब के पटियाला स्थित एनआईएस में ट्रायल लिए गए। सोनीपत में ट्रायल प्रक्रिया की चयन समिति में तदर्थ समिति के सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा, साई में कुश्ती दल के मुख्य प्रशिक्षक जगमिंदर सिंह व अर्जुन अवॉर्डी रमेश कुमार गुलिया, प्रतियोगिता निदेशक ज्ञान सिंह, प्रतियोगिता मैनेजर राजीव तोमर व कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भूपेंद्र सिंह बाजवा व साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर ट्रायल शुरू करवाया। वहीं एनआईएस, पटियाला में साई के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक कर्नल राज सिंह बिश्नोई, तदर्थ समिति सदस्य सुमा शिरूर, प्रतियोगिता निदेशक अशोक गर्ग, प्रतियोगिता प्रबंधक अनिल मान, द्रोणाचार्य अवॉर्डी महा सिंह राव की देखरेख में ट्रायल हुए।

चयन समिति के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि अंतिम दिन सोनीपत में पांच भारवर्ग में पहलवानों का चयन किया गया। चयन के लिए 165 पहलवानों ने पंजीकरण करवाया था। वहीं पटियाला में महिला वर्ग में 68 व ग्रीको रोमन वर्ग में 77 पहलवानों ने मुकाबले में भाग लिया।

अंतिम दिन इनको मिला बिश्केक का टिकट
सोनीपत साई में हुए ट्रायल में अंडर-17 फ्रीस्टाइल में विनय (हरियाणा, 92) व जसपूरण सिंह (पंजाब, 110) का चयन हुआ। अंडर-23 में शुभम (हरियाणा, 57), मोहित कुमार (हरियाणा, 61) और जसकरण सिंह (पंजाब, 65) का चयन किया गया।

एनआईएस पटियाला में ग्रीको रोमन वर्ग : अंडर-17 में रमनदीप (दिल्ली, 92) व रौनक (दिल्ली, 110), अंडर-23 में ललित (हरियाणा, 55), प्रवीण पाटिल (महाराष्ट्र, 60) और अंकित (दिल्ली, 63) का चयन किया गया।

महिला वर्ग : अंडर-17 में सृष्टि (दिल्ली, 69) व काजल (हरियाणा, 73) का चयन हुआ। वहीं अंडर-23 में नीलम (उत्तर प्रदेश, 50), तमन्ना (हरियाणा, 53) और ज्योति (हरियाणा, 55) ने अपना टिकट कटाया।


चयनित 36 में से 14 बेटियों ने कटाया टिकट
60 में से प्रदेश के 36 पहलवान चयनित हुए हैं। जिनमें महिला वर्ग की 20 पहलवानों में हरियाणा की 14 पहलवान, फ्रीस्टाइल व ग्रीको रोमन वर्ग में 11-11 पहलवान हरियाणा से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed