फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   60 lakh rupees were met from the youth and deposited in the government treasury

युवक से मिले थे 60 लाख रुपये सरकारी खजाने में जमा कराए

Sat, 09 Jul 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
60 lakh rupees were met from the youth and deposited in the government treasury
गीता भवन चौक पर रोहतक के युवक की कार से 60 लाख रुपये बरामद हुए थे। पुलिस ने शुक्रवार को राशि को सरकारी खजाने में जमा करा दिया। साथ ही युवक को आयकर विभाग की पानीपत यूनिट को सौंप दिया है। अब इस मामले की जांच सोनीपत पुलिस के साथ ही आयकर विभाग की पानीपत यूनिट की इनवेस्टिगेशन ब्रांच करेगी।
विज्ञापन

पुलिस को वीरवार को गीता भवन पर नाकेबंदी के दौरान कार में नकदी मिली थी। पुलिस ने कार से रोहतक के युवक को पकड़ा था। युवक की कार में रखे बैग में रुपये भरे हुए थे। युवक को सीआईए-2 की टीम को सौंप दिया गया। युवक से घंटों तक पूछताछ की गई, लेकिन वह स्पष्ट नहीं कर पाया कि इन रुपयों को कहां से लेकर आया था। उसने रुपया रोहतक के अपने साथी का बताया। उसके बाद युवक को सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया गया। शुक्रवार दोपहर में रोहतक से युवक के साथी पहुंचे। उन्होंने 60 लाख रुपया को अपना बताया, लेकिन रुपया कहां से आया और किस कारोबार का था, वह स्पष्ट नहीं कर सके। उसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर 60 लाख रुपया ट्रेजरी में जमा करा दिया। अब पुलिस आयकर विभाग की टीम के साथ मिलकर इस मामले की जांच करेगी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सवित कुमार ने बताया कि नकदी को सरकारी खजाने में जमा कराने के बाद जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed