फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   560 new infected found including 25 members of Balagram Rai

बालग्राम राई के 25 सदस्यों समेत 560 नए संक्रमित मिले

Mon, 24 Jan 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
560 new infected found including 25 members of Balagram Rai
सोनीपत में वैक्सीन लगवाती महिला। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। संस्था बाल ग्राम राई में 25 सदस्य, नागरिक अस्पताल सोनीपत व बीपीएस खानपुर में दो चिकित्सक समेत जिले में रविवार को 560 संक्रमित मिले। संक्रमितों का आंकड़ा 54 हजार 921 तक पहुंच गया है। 326 मरीजों के ठीक होने के बाद सक्रिय केस 2929 तक पहुंच गए हैं। अब तक 51 हजार 733 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि गांव राई स्थित बालग्राम में 25 सदस्य संक्रमित मिले। इनमें 15 बच्चे हैं। वहीं गोहाना शहर में संक्रमितों का आंकड़ा 39 रहा। जुआं गांव में 13 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा राई, मुरथल और शहर थाना के भी 2-2 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा नागरिक अस्पताल सोनीपत में हड्डी रोड विशेषज्ञ और खानपुर मेडिकल कॉलेज से भी एक चिकित्सक संक्रमित हुए हैं। दिल्ली से सटे कुंडली और खरखौदा क्षेत्र में दहाई के आंकड़े में संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

लापरवाही नहीं छोड़ रहे लोग
रोजाना सैकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, फिर भी लोग लापरवाही कर रहे हैं। बाजारों में लोग कोरोना नियमों का पालन तक नहीं कर रहे। लोग बाजार में बिना मास्क लगाए खरीदारी करने पहुंच रहे हैं और दुकानों पर भी कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। इस वजह से कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 2929 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटी पीसीआर की संक्रमण दर 55.66 फीसदी रही
जिले में रविवार को कुल 770 टेस्ट किए गए। इसमें 708 आरटी पीसीआर और 62 रेपिड एंटीजेन टेस्ट शामिल रहे। रेपिड एंटीजेन टेस्ट की सभी रिपोर्ट रविवार को ही प्राप्त की गई। इसमें से 9 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित पाई गई। इस टेस्ट की संक्रमण दर 14.52 फीसदी रही। इन 9 मरीजों में से 4 को अस्पताल और 5 को होम आईसोलेशन में रखा गया है। वहीं आरटी पीसीआर की पुरानी 990 पुरानी रिपोर्ट भी रविवार को प्राप्त की गई। इनमें से 551 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित पाई गई है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 55.66 फीसदी रही। इन 551 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed