फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   यूनिवर्सिटी में भर्तियों व खर्च की जांच करने पहुंची विजिलेंस

यूनिवर्सिटी में भर्तियों व खर्च की जांच करने पहुंची विजिलेंस

Wed, 05 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी में भर्तियों व खर्च की जांच करने पहुंची विजिलेंस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल में भर्तियों से लेकर खर्च तक की विजिलेंस जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को विजिलेंस की टीम यूनिवर्सिटी पहुंची और रिकार्ड खंगाला। साथ ही कर्मचारियों से पूछताछ की गई। पहले जहां यूनिवर्सिटी में कई फाइलें नहीं मिल रही थीं, अब विजिलेंस के दबाव से पूरा रिकार्ड मिल गया है। जल्द ही विजिलेंस टीम जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को सौंप सकती है।

यह है पूरा मामला
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी यूनिवर्सिटी मूरथल में मई 2014 से अगस्त 2016 तक प्रो. आरपी दहिया वीसी रहे हैं। इस दौरान यूनिवर्सिटी में काफी भर्तियां हुईं। यूनिवर्सिटी में करोड़ों रुपये के काम भी कराए गए। इन भर्तियों से लेकर कार्य कराने के लिए रुपये खर्च करने में गड़बड़ के आरोप लगते रहे हैं। गड़बड़ी की शिकायत सरकार तक पहुंची। सरकार ने प्रो. आरपी दहिया के कार्यकाल के दौरान हुई सभी भर्तियों और खर्च की जांच कराने के आदेश दिए थे। इसके अलावा प्रो. आरपी दहिया के ज्यादा वेतन लेने के मामले की जांच भी कराने के आदेश दिए गए थे। क्योंकि सरकार से निर्धारण नहीं होने की स्थिति में उस समय वीसी ने खुद अपना वेतन निर्धारित कर लिया था।
विज्ञापन


पूर्व में भर्ती कर्मचारियों से भी पूछताछ
विजिलेंस के इंस्पेक्टर राजीव सोनी मंगलवार को जांच करने मुरथल यूनिवर्सिटी पहुंचे। वहां इंस्पेक्टर ने मई 2014 से अगस्त 2016 तक की गई भर्तियों, विकास कार्यों से संबंधित रिकार्ड की जांच की और उनमें देखा गया कि भर्तियों व विकास कार्यों में किस तरह की प्रक्रिया को अपनाया गया है। वह प्रक्रिया पूरी तरह सही हैं या उसमें खामियां रखी गई हैं। इसके अलावा वहां कर्मचारियों से बातचीत की गई, जिनमें उस समय भर्ती होने वाले कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईमेल व पत्र से शिकायत मामले की जांच को पहुंची टीम
मुरथल यूनिवर्सिटी में एक और मामला चल रहा है। इसमें पहले राज्यपाल व सरकार को पत्र भेजकर वीसी की शिकायत की गई थी और उसके बाद ई-मेल भेजकर शिकायत की गई थी। इन दोनों मामलों को एक साथ जोड़कर देखा जा रहा है, जिनमें से ई-मेल वाले मामले में पुलिस में मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है। इसकी जांच एक कमेटी कर रही है, जिसमें जीजेयू हिसार, एमडीयू रोहतक और जम्मू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शामिल हैं।

यूनिवर्सिटी में भर्तियों और खर्च की जांच करने पहुंची विजिलेंस
पूर्व वीसी के समय में हुई भर्तियों, खर्च व उनके वेतन की जांच के सीएम ने दिए थे आदेश
विजिलेंस ने मुरथल यूनिवर्सिटी ने पूरा दिन खंगाला रिकार्ड, कर्मियों से पूछताछ की गई
यूनिवर्सिटी में पहले नहीं मिल रही थी कई फाइल, अब विजिलेंस के दबाव से मिला पूरा रिकार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed