{"_id":"6165d9198ebc3ed9da290b12","slug":"50-thousand-stolen-by-breaking-the-glass-of-the-car-the-accused-arrested-sonipat-news-rtk626848276","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़कर 50 हजार किए चोरी, आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का शीशा तोड़कर 50 हजार किए चोरी, आरोपी को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के ककरोई चौक के पास स्थित अस्पताल में बेटे का मेडिकल चेकअप करने आए सेवानिवृत्त नौसेनाकर्मी की कार का शीशा तोड़कर युवक ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। इसी दौरान सेवानिवृत्त कर्मी अस्पताल से बाहर आए तो उन्होंने युवक को कार के अंदर से दबोच लिया। आरोपी ने नकदी अपने साथी को दे दी और भागने का प्रयास किया, लेकिन भाग नहीं सका। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव तिहाड़ खुर्द निवासी कृष्ण चंद्र ने गोहाना रोड चौकी पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे विक्रांत को लेकर ककरोई चौक के पास स्थित अस्पताल में मेडिकल कराने आया था। उन्होंने अपनी कार अस्पताल के सामने खड़ी कर दी थी। अस्पताल में समय लगने के चलते वह पीएनबी में गए और 50 हजार रुपये निकालकर कार में रख दिए। वह अस्पताल में चले गए। बाद में बाहर आए तो देखा कि युवक शीशा तोड़कर कार में घुसा है। उन्होंने उसे दबोच लिया। युवक उनके साथ हाथापाई करने लगा। इसी बीच उसका साथी आ गया। वह भागने लगा तो उसने आरोपी को पकड़ा लिया। जिस पर आरोपी ने नकदी अपने साथी को दे दी। वह पैसे लेकर भाग गया। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काजीपुरा के रहने वाले इरफान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।