{"_id":"667457d7b0808237020b6895","slug":"485-lakh-rupees-collected-for-bhandara-in-the-temple-and-jewelery-stolen-sonipat-news-c-197-1-snp1002-119955-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मंदिर में भंडारे के लिए जुटाए 4.85 लाख रुपये व आभूषण किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मंदिर में भंडारे के लिए जुटाए 4.85 लाख रुपये व आभूषण किए चोरी
Thu, 20 Jun 2024 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 20 Jun 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव खेड़ी दमकन में चोर मंदिर से 4.85 लाख रुपये और आभूषण चोरी कर ले गए। चोरों ने पहले तिजोरी की चाबी चुराई, फिर वारदात को अंजाम दिया है। सदर थाना पुलिस ने मंदिर संचालक की शिकायत पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव फाजिलपुर निवासी महाबीर नाथ ने बताया कि वह गांव खेड़ी दमकन में बाबा तारानाथ मंदिर के संचालक हैं। वह 20 वर्ष से मंदिर में रहते हैं। मंदिर में प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ की पूर्णिमा को भंडारा लगाया जाता है। अब 22 जून को मंदिर में भंडारा लगाया जाना है। इसके लिए लोगों ने खूब दान दिया था। भंडारे के लिए उन्होंने करीब चार लाख रुपये की नकदी मंदिर के लॉकर में रख दिए थे। लॉकर में उनके आभूषण भी रखे थे। लॉकर की चाबी अपनी झोली में रख ली थी। उनकी झोली में भी करीब 85 हजार रुपये थे। चोरों ने पहले उनकी झोली से नकदी व तिजोरी की चाबी चोरी कर ली। बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे जब संचालक ने अपनी झोली देखी तो नकदी व तिजोरी की चाबी नहीं मिली। संचालक ने चाबी बनाने वाले को बुलाकर लॉकर को दूसरी चाबी से खुलवाया तो लॉकर से चार लाख रुपये की नकदी, सोने की एक अंगूठी, आधा किलो चांदी के आभूषण चोरी मिले। संचालक ने चोरी का शक मंदिर में रह रहे उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद, मेरठ के गंगानगर कॉलोनी और जिला शामली के गांव फुगाना निवासी एक व्यक्ति पर जताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
मंदिर से लाखों रुपये नकदी व आभूषण चोरी करने की शिकायत मिली है। मंदिर संचालक ने तीन पर चोरी करने का शक जताया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, प्रभारी, सदर थाना, गोहाना