{"_id":"6a468ce5992937c73803d2d8","slug":"4578-challans-issued-421-vehicles-seized-for-traffic-rule-violations-in-june-sonipat-news-c-197-1-snp1001-156362-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: यातायात नियम तोड़ने पर जून में 4,578 चालान, 421 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: यातायात नियम तोड़ने पर जून में 4,578 चालान, 421 वाहन जब्त
Thu, 02 Jul 2026 09:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जून में विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस अभियान में जिलेभर में कुल 4,578 चालान किए गए जबकि 421 वाहनों को जब्त किया गया।
यह अभियान पुलिस आयुक्त ममता सिंह के निर्देश और पुलिस उपायुक्त (यातायात) नरेंद्र कादयान के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। जोनवार कार्रवाई में ट्रैफिक जोन सबसे आगे रहा, जहां 3,642 चालान किए गए और 283 वाहन जब्त हुए। पूर्वी जोन में 456 चालान और 42 वाहन, पश्चिमी जोन में 405 चालान और 75 वाहन, जबकि गोहाना जोन में 75 चालान और 21 वाहन जब्त किए गए।
इस दौरान ट्रिपल राइडिंग के 217, लाल-नीली बत्ती और तेज ध्वनि वाले हॉर्न के 108, काली फिल्म, गलत पार्किंग व अन्य मामलों में 1,070 चालान किए गए। निर्धारित मानकों के विपरीत नंबर प्लेट के 1,451, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी से जुड़े 527 चालान, नशे की हालत में वाहन चलाने के 19 और अन्य उल्लंघनों के 765 चालान शामिल रहे। डीसीपी ट्रैफिक नरेंद्र कादयान ने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। संंवाद