फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जिस लघु सचिवालय में सभी प्रशासनिक अफसर, वहां लगाए एक्सपायर अग्निशमन यंत्र

जिस लघु सचिवालय में सभी प्रशासनिक अफसर, वहां लगाए एक्सपायर अग्निशमन यंत्र

Fri, 21 Dec 2018 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
जिस लघु सचिवालय में सभी प्रशासनिक अफसर, वहां लगाए एक्सपायर अग्निशमन यंत्र
जिस लघु सचिवालय में प्रशासनिक अफसर, वहां लगाए एक्सपायर अग्निशमन यंत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। प्रशासन भले ही हर किसी को भवन में अग्निशमन यंत्र लगवाने के साथ ही उनकी हर साल जांच कराने की सलाह देता हो। लेकिन जिस लघु सचिवालय में जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी बैठते हैं, वहां के फायर सिलेंडर एक्सपायर हो चुके हैं। वह एक्सपायर भी कोई जल्दी नहीं हुए हैं, बल्कि उनको एक्सपायर हुए डेढ़ माह से ज्यादा का समय बीत चुका है। वहां रोजाना सभी अधिकारी आते हैं, लेकिन उनपर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में किसी तरह का हादसा होने पर किसी तरह से काबू नहीं पाया जा सकता है और उसके लिए पूरी तरह से प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
प्रशासनिक भवनों में अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं, जिससे किसी कारण से आग लगने जैसा हादसा होता है तो उसपर समय रहते काबू पाया जा सके। इस तरह ही लघु सचिवालय में फायर सेफ्टि सिलेंडर लगाए गए हैं और वहां ग्राउंड फ्लोर से लेकर तीन मंजिल तक लगभग 56 सिलेंडर लगे हुए हैं। उन सिलेंडर की 4 नवंबर 2017 को जांच कराकर भरवाया गया था जो 3 नवंबर 2018 को एक्सपायर हो चुके हैं। अग्निशमन अधिकारियों की मानें तो एक्सपायर डेट निकलने के एक माह बाद तक भी उन सिलेंडर को इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन लघु सचिवालय में लगे उन फायर सिलेंडर को एक्सपायर हुए डेढ़ महीने से ज्यादा समय हो चुका है। जिस जगह पर वह सिलेंडर लगे हुए हैं, वहां से रोजाना डीसी, एसपी, सीटीएम, एसडीएम, डीएसपी समेत अन्य सभी अधिकारी निकलते हैं। लेकिन किसी का उन सिलेंडर पर ध्यान नहीं गया, जिससे उनको समय रहते भरवाया जा सके।
विज्ञापन

--
फायर सिलेंडर पर एक्सपायर डेट रहती है, लेकिन उसके बाद भी लगभग एक माह तक उन सिलेंडर को इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि फायर सिलेंडर की एक्सपायर डेट निकलने से पहले उनकी जांच कराकर भरवा लेना चाहिए जो बेहतर रहता है। जिससे किसी तरह का हादसा होने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामदत्त भारद्वाज, जिला अग्रिशमन अधिकारी
--
लघु सचिवालय में लगे फायर सिलेंडर पर ध्यान नहीं दिया है और वह एक्सपायर हो चुके हैं तो उनको चेक करवा लिया जाएगा। इसके साथ ही उनको भरवाया जाएगा या उनको बदलवा दिया जाएगा। सुरेंद्र दून, सीटीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed