फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नाबालिग साले ने की थी जीजा की हत्या, ब्लाइंड मर्डर से उठा पर्दा

नाबालिग साले ने की थी जीजा की हत्या, ब्लाइंड मर्डर से उठा पर्दा

Tue, 22 Aug 2017 01:13 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग साले ने की थी जीजा की हत्या, ब्लाइंड मर्डर से उठा पर्दा

विज्ञापन
नाबालिग साले ने की थी किसान आजाद की हत्या
बहन की मौत और भाई की आत्महत्या के लिए आरोपी मानता था जीजा को जिम्मेदार

अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। गांव सेवली के किसान आजाद की गांव औरंगाबाद के खेत में गोली मारकर हत्या उसके नाबालिग साले ने साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी को जुवेेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां उसे बोस्टल जेल अंबाला भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के साथी की तलाश शुरू कर दी है।
गांव सेवली निवासी जगत सिंह ने राई थाना पुलिस को बताया था कि उसका भाई आजाद सिंह (30) 23 जुलाई की देर शाम धान के खेत में सिंचाई करने गया था। वह रातभर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने समझा था कि वह सुबह आ जाएगा। बाद में 24 जुलाई की सुबह गांव औरंगाबाद के किसान ओमप्रकाश ने खेत में शव पड़ा देखा। राई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो शव की शिनाख्त आजाद के रूप में हुई थी। कमर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने जगत सिंह के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही सीआईए के एसआई प्रेम सिंह की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आजाद के साले मूलरूप से यूपी के गाजियाबाद फिलहाल गांव सेवली निवासी 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने जीजा की हत्या करना कबूल किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो पिस्तौल व छह कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे बोस्टल जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई को लगाई थी नशे की लत
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई दीपक को उसके जीजा आजाद ने स्मैक के नशे का आदी बना दिया था। नशा नहीं मिलने पर दीपक ने आत्महत्या कर ली थी। इस वजह से वह अपने जीजा से रंजिश पाले हुए थे।

बहन का नहीं मिला था सही उपचार
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन भी सडक़ हादसे में घायल हो गई थी। उसके पति आजाद ने उसका सही तरीके से उपचार नहीं कराया। इस वजह से उसकी बहन की भी मौत हो गई थी। इसलिए वह बहन की मौत का जिम्मेदार भी आजाद को मानता था।

वर्जन
किशोर ने अपने जीजा की गोली मारकर हत्या की थी। वारदात में उसका एक साथी राजेश भी शामिल था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंदीवर, प्रभारी सीआईए, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed