फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   4 arrested for taking a claim showing the death of cancer victim as an accident

कैंसर पीड़िता की मौत को हादसा दिखाकर क्लेम लेने के मामले में दो बेटों सहित चार गिरफ्तार

Sun, 25 Jul 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
4 arrested for taking a claim showing the death of cancer victim as an accident
सोनीपत। कैंसर पीड़िता की मौत के बाद उसे सड़क हादसा दिखाकर क्लेम लेने के मामले में पुलिस ने महिला के दो बेटों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला की मौत के बाद 25 लाख रुपये का क्लेम लिया गया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

ओरिएंटल बीमा कंपनी के अधिकारी आरएन शर्मा ने 13 दिसंबर, 2019 को मोहाना थाना पुलिस को बताया कि एक बीमा से संबंधित जांच में उन्हें पता चला है कि जींद की रहने वाली निर्मला के बीमा क्लेम के मामले में कंपनी के साथ धोखाधड़ी की गई है। उनकी जांच में सामने आया है कि कैंसर पीड़ित होते हुए उनका ऑनलाइन बीमा कराया गया था। बीमा की राशि 25 लाख रुपये थी। बीमा पॉलिसी ऑनलाइन खरीदी गई थी। बीमा होने के बाद उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत मोहाना थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में होनी बताई गई थी। मौत के नौ माह बाद बीमा राशि के लिए क्लेम किया गया। जांच में परिजनों ने निर्मला का बीमा कराए जाने को लेकर जानकारी से इनकार किया था। उन्हें शक है कि मामले को लेकर किसी अन्य व्यक्ति ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की जांच में सामने आया कि महिला के दो बेटों के साथ दो अन्य लोग इसमें शामिल हैं। पुलिस ने मामले में निर्मला के बेटे सुरेंद्र व सोनू तथा उसकी बुआ के बेटे हिसार के रामेहर व मामले के मास्टरमाइंड जींद के सूरजमल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी हंसराज की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे मामले से जुड़े तथ्य जुटाए जाएंगे। डीएसपी हंसराज ने बताया कि सूरजमल कैंसर पीड़ितों की मौत को हादसा दिखाकर क्लेम लेने वाले गिरोह के साथ मिलकर काम करता था। मामले में पूछताछ के बाद अन्य की संलिप्तता का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed