फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   36 participants of six age groups will participate in the state level yoga asana competition.

Sonipat News: छह आयुवर्ग के 36 प्रतिभागी राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता में लेंगे भाग

Mon, 09 Jun 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
36 participants of six age groups will participate in the state level yoga asana competition.
सोनीपत। आयुष और खेल विभाग की ओर से रविवार को एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खंडस्तर पर विजेता रहे छह वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिलास्तर पर प्रतियोगिता में प्रत्येक श्रेणी में प्रथम तीन स्थान पर रहे 36 प्रतिभागियों को 15 जून को करनाल में होने वाले राज्यस्तरीय योग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राम अवतार सिंह ने बताया कि योग मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है। जिसे बिना किसी विशेष उपकरण, जटिल अभ्यास या लैंगिक भेदभाव के हर कोई कर सकता है। यह तन, मन और आत्मा को स्वस्थ बनाए रखने का सरल और प्रभावी माध्यम है। इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं है।
विज्ञापन

जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 10 से 14, 14 से 18, 18 से 28, 28 से 40, 40 से 60 और 60 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागियों ने भाग किया। उन्होंने बताया कि सेक्टर-12 स्थित आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र में सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया गया। इसमें नोडल अधिकारी डॉ. संजू सांगवान, योग सहायक राखी, ज्योति और कविता ने सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नागरिकों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया। प्रतिभागियों को योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
यह हुए चयनित
लड़कियों के 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में देव्यांशी पहले, मुक्ति दूसरे व मोक्षिता तीसरे स्थान पर रहीं। 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में सृष्टि ने पहला, अंशिका ने दूसरा और अंशु कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग में कोमल ने प्रथम, कीर्ति त्यागी ने द्वितीय और रितु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
28 से 40 वर्ष आयु वर्ग में बबीता ने पहला व मनीषा ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं 40 से 60 वर्ष में संगीता प्रथम व सरोज बाला द्वितीय स्थान पर रहीं। 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में किशन देवी विजेता रहीं।

लड़कों के 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में कार्तिक ने पहला, अथर्व ने दूसरा व वीरेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में कमल पहले, प्रेम सिंह दूसरे व सूर्यकांत यादव तीसरे स्थान पर रहे। 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग में अंकित ने प्रथम, संजीत ने द्वितीय और अर्जुन ने तृतीय स्थान हासिल किया। 28 से 40 वर्ष आयु वर्ग में राकेश पहले व सज्जन सिंह दूसरे स्थान पर रहे। 40 से 60 वर्ष आयु वर्ग में प्रेम कुमार ने प्रथम, वीरभान ने द्वितीय और महेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में हरज्ञान सिंह मान ने पहला, महिपाल सिंह ने दूसरा और आजाद सिंह डांगी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed