{"_id":"611ea5398ebc3e799632115c","slug":"3554-students-from-23-states-applied-for-admission-in-murthal-university3554-students-from-23-states-applied-for-admission-in-murthal-university-sonipat-news-rtk6213965186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरथल विवि में दाखिले के लिए 23 राज्यों के 3554 विद्यार्थियों ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरथल विवि में दाखिले के लिए 23 राज्यों के 3554 विद्यार्थियों ने किए आवेदन
सार
लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ने ज्यादा आवेदन किए हैं। अब तक 1977 लड़कियों ने आवेदन किया है, जबकि लड़कों की संख्या 1573 है। डीसीआरयूएसटी में स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन तीन स्तर में किया जाएगा।
विज्ञापन
मुरथल विश्वविद्यालय।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सोनीपत में दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में पीएचडी, स्नातक व स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए 20 अगस्त से प्रवेश परीक्षा होगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली है। इस बार विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए केंद्रशासित प्रदेशों व हरियाणा सहित 23 राज्यों के 3554 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इसमें लड़कियों की संख्या अधिक है। इसका मुख्य कारण विश्वविद्यालय में हो रहे शोध कार्य हैं।
इन राज्यों के विद्यार्थियों ने दिखाई रुचि
जिन राज्यों के विद्यार्थियों ने डीसीआरयूएसटी में दाखिले के लिए रुचि ली है, उनमें हरियाणा व केंद्र शासित प्रदेश समेत 23 राज्यों के विद्यार्थी शामिल हैं। जिसमें कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, असम, आंध्र प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु, उड़ीसा, केरल महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिमी बंगाल, चंडीगढ, जम्मू, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व हरियाणा शामिल हैं। हालांकि कुछ समय पहले दिल्ली, यूपी, पंजाब व हिमाचल के अतिरिक्त यहां किसी राज्य से विद्यार्थी दाखिले के लिए अधिक रुचि नहीं लेते थे। ऑनलाइन आवेदन में सामने आया है कि इस बार विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए सभी राज्यों के विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई है। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन गदगद है।
लड़कियों ने ज्यादा आवेदन किए
मुरथल विश्वविद्यालय में अब तक कुल 3554 आवेदन आए हैं। लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ने ज्यादा आवेदन किए हैं। अब तक 1977 लड़कियों ने आवेदन किया है, जबकि लड़कों की संख्या 1573 है। डीसीआरयूएसटी में स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन तीन स्तर में किया जाएगा। तीन दिन में कुल 3554 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पीएचडी में 96 सीट के लिए 615 ने आवेदन किया है। पीएचडी में एक सीट के लिए विश्वविद्यालय को छह आवेदन प्राप्त हुए हैं।

डीसीआरयूएसटी में दाखिले के लिए इस बार 23 राज्यों से आवेदन आए हैं, इनमें छात्राओं की संख्या अधिक है। यह सब गुणवत्तापरक शिक्षा और सुविधाओं का ही परिणाम है। इससे तेजी से विश्वविद्यालय की साख भी बढ़ रही है। दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 20 अगस्त से होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय पेन देगा, इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों पर पाबंदी रहेगी। - प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत, कुलपति, डीसीआरयूएसटी, मुरथल