फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   34 winners of fencing were welcomed in the school

Sonipat News: तलवारबाजी के 34 विजेताओं का विद्यालय में स्वागत

Tue, 03 Sep 2024 09:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 03 Sep 2024 09:01 PM IST
विज्ञापन
34 winners of fencing were welcomed in the school
फोटो 02- सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय प
खरखौदा। जिलास्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का मंगलवार को प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, नौ रजत व 15 कांस्य पदक जीत विद्यालय का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


तलवारबाजी प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में आयुष शौकिन ने दो स्वर्ण, चिराग ने स्वर्ण, रुद्र, कृष्ण ने रजत, सक्षम ने दो कांस्य, रितिक व ध्रुव ने कांस्य पदक जीते थे। अंडर-17 आयु वर्ग में युवराज, सिद्धार्थ ने स्वर्ण, पुनित, शिवम, सुमित ने रजत पदक, जतिन, केशव, अंशवीर, दक्ष व आयुष ने कांस्य पदक जीता था। अंडर-19 आयु वर्ग में रेमंत, अमन डागर, अमन ने स्वर्ण, अंश, अनिकेत, कृष ने रजत पदक, अमन, हर्ष, अमित, अक्षित व आशीष ने कांस्य पदक जीता था। लड़कियाें के अंडर-19 आयु वर्ग वृंदा ने दो स्वर्ण, सुदीक्षा ने रजत व कांस्य पदक जीता था। द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ी रेवाड़ी में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय स्कूली तलवारबाजी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया, प्रशिक्षक लोकेश राणा, प्रताप सिंह मेमोरियल शिक्षा समिति के प्रधान पहलवान वेदप्रकाश व प्राचार्य दया दहिया ने विजेता खिलाड़ियों को पदक जीतने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed