फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   इजरायल समेत कई देशों संग एक्सीलेंस सेंटर बना रही सरकार, मुर्रा नस्ल की भैंस विदेशों तक छाएगी

इजरायल समेत कई देशों संग एक्सीलेंस सेंटर बना रही सरकार, मुर्रा नस्ल की भैंस विदेशों तक छाएगी

Sat, 16 Feb 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
इजरायल समेत कई देशों संग एक्सीलेंस सेंटर बना रही सरकार, मुर्रा नस्ल की भैंस विदेशों तक छाएगी
इजरायल समेत कई देशों संग एक्सीलेंस सेंटर बना रही सरकार, विदेशों में छाएंगी मुर्रा नस्ल की भैंस
विज्ञापन

अंकित चौहान
सोनीपत। हरियाणा की मुर्रा नस्ल की भैंस विदेशों तक छाएंगी, क्योंकि यहां से कई देशों ने मुर्रा नस्ल की भैंस की खूबियों को देखते हुए उसे अपने देश में लेकर जाने के लिए सरकार से करार किया है। हरियाणा सरकार भी इजरायल समेत कई अन्य देशों के साथ मिलकर एक्सीलेंस सेंटर बना रही है, जिनमें मुर्रा नस्ल की भैंसों के सहारे दूध का उत्पादन बढ़ाया जा सके। एग्री लीडरशिप समिट में वियतनाम, न्यूजीलेंड, नामीबिया, जिम्बाब्वे, ब्राजील समेत कई अन्य देशों के प्रतिनिधि पहुंचे और मुर्रा नस्ल की भैंसों को लेकर उनके साथ कृषि मंत्री ओपी धनखड़ की चर्चा हुई। इसके अलावा हरियाणा में जिस तरह से खेती को उद्योग के साथ जोड़ा जा रहा है, उसको लेकर भी विदेशी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत हुई। एग्री लीडरशिप समिट में वियतनाम के एंबेसडर फेम से चांग ने बताया कि वह हरियाणा में खेती और मुर्रा नस्ल की भैंस को देख रहे है। क्योंकि उनके यहां डेयरी उद्योग बहुत ज्यादा है और वहां भी दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। हरियाणा की मुर्रा नस्ल की भैंस दूध देने में सबसे बेहतर मानी जाती है, इस कारण ही यहां से भैंस लेकर जाने के लिए सरकार के साथ करार हुआ है। कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने बताया कि इजरायल समेत कई देशों के साथ मिलकर सरकार एक्सीलेंस सेंटर बना रही है, जिससे मुर्रा नस्ल की भैंसों को बढ़ावा मिल सके और दूध उत्पादन भी बढ़ सके। मंत्री ने बताया कि पहले हरियाणा में दुग्ध उत्पादन 835 ग्राम प्रति व्यक्ति था जो इस समय बढ़कर 1005 ग्राम हो गया है। इस समय प्रति पशु यहां 6.8 लीटर दूध होता है, जिसे बढ़ाकर 10 लीटर तक करना है और इसके लिए हर तकनीक पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed