{"_id":"5aa42baa4f1c1b8f778b4b93","slug":"31520708522-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो का रामलीला मैदान में घाम निकल गया, हुड्डा का रथ चलते ही हाजमा बिगड़ेगा, दवाई देनी पड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो का रामलीला मैदान में घाम निकल गया, हुड्डा का रथ चलते ही हाजमा बिगड़ेगा, दवाई देनी पड़ेगी
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के रथयात्रा को रोकने के कारण इनेलो व भाजपा नेताओं ने सवाल उठाए तो सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने उन पर हमला बोल दिया। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इनेलो को पहले अपनी हालत देखनी चाहिए, जिसका रामलीला मैदान में घाम निकल गया और उसकी हालत बिगड़ गई। हुड्डा का रथ अभी थमा हुआ है तो भाजपा व इनेलो दोनों को दर्द हो रहा है और रथ चलते ही इनका हाजमा बिगड़ जाएगा, जिनको दवाई देनी पड़ेगी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा शनिवार को यहां एक कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल होने आए थे।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बजट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस बजट से प्रदेश में आर्थिक संकट आएगा और उसके लिए खंतरे की घंटी बज चुकी है। क्योंकि हरियाणा प्रदेश बनने के बाद से 2014 तक केवल 70 हजार करोड़ का कर्ज था जो अब केवल साढ़े तीन साल में बढ़कर एक लाख 61 हजार करोड़ रुपये हो गया है। यह भविष्य के लिए किसी भी तरह से ठीक नहीं है और इसलिए मैं सरकार से हाथ जोड़ता हूं कि हरियाणा का इस तरह से भट्टा न बिठाए। दीपेंद्र ने सरकार पर प्रदेश में विकास नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जितनी भी यूनिवर्सिटी बनाई गई है, वह सभी कांग्रेस के समय में बनी है। अगर सरकार अपने कार्यकाल में एक भी यूनिवर्सिटी बना देती है तो वह सरकार का आभार जताने के लिए खुद जाएंगे। दीपेंद्र हुड्डा ने रथयात्रा को लेकर प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के टिप्पणी करने पर कहा कि वह कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष है और उनके लिए कुछ कहना ठीक नहीं है। क्योंकि कांग्रेस एक परिवार की तरह है, जिसमें कोई गुटबाजी नहीं है। इस दौरान विधायक जयतीर्थ दहिया, पूर्व विधायक देवराज दीवान, विधायक जयवीर वाल्मिकी, वरिष्ठ नेता रवि परूथी आदि मौजूद रहे।