फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   30 including farmer leader sued for blocking road in protest against Agneepath

अग्निपथ के विरोध में रोड जाम करने पर किसान नेता सहित 30 पर मुकदमा

Mon, 20 Jun 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
30 including farmer leader sued for blocking road in protest against Agneepath
अग्निपथ के विरोध में रोड पर बैठकर प्रदर्शन करने के मामले में थाना गन्नौर पुलिस ने किसान नेता सहित करीब 30 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में जांच के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने बताया कि शनिवार को एएसआई सतीश व हवलदार विकास अपनी टीम के साथ रेलवे रोड पुरानी सब्जी मंडी के पास गश्त पर थे। उसी समय सूचना मिली थी कि अग्निपथ के विरोध में किसान नेता गुमड़ निवासी विरेंद्र पहल के नेतृत्व में 25-30 युवाओं ने देवीलाल चौक गन्नौर पर सड़क जाम कर कर दी है, जिससे वहां से आने जाने वाले व्यक्तियों को परेशानी हो रही है। सूचना पर पुलिस टीम देवीलाल चौक पहुंची तो जाम लगाने की वजह से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। उन्होंने जाम लगाकर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने जाम लगाए रखा। काफी समझाने के बाद ही उन्होंने जाम खोला। सड़क जाम कर कानून का उल्लंघन करने के आरोप में थाना गन्नौर पुलिस ने विरेंद्र पहल, खेड़ी तगा निवासी विकास, राजपुर निवासी रोहित, दीपक व कपिल सहित 20-25 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed