फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   3.55 lakh robbed by shoot

पेट्रोल पंप कर्मियों को गोली मार लूटे 3.55 लाख

Thu, 04 Sep 2014 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 04 Sep 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन

बहालगढ़-बागपत रोड पर गांव खेवड़ा के पास बुधवार दोपहर को बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों को गोली मारकर 3.55 लाख रुपये लूट लिए। पेट्रोल कर्मचारी दो बैगों में 12.62 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए पेट्रोल पंप से निकले थे।

विज्ञापन


बदमाशों की संख्या 3 बताई गई है और वे अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार थे। पेट्रोल पंप के एक कर्मी को गोली पेट में लगी, जबकि दूसरे की कलाई में। वारदात के बाद दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उनको रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव गढ़मिरकपुर स्थित दहिया पेट्रोल पंप पर गांव बड़ौली निवासी नरेश पुत्र मुनीराम और अमित पुत्र खेलसिंह कार्य करते हैं। बुधवार दोपहर को 12.10 पर वे दोनों पेट्रोल पंप से 12.62 लाख रुपये से भरे दो बैग में लेकर स्पलेंडर बाइक से सोनीपत स्थित सब्जी मंडी के दी सोनीपत अर्बन कोऑपरेटिब बैंक में रुपये जमा कराने आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें एक बैग में 9.07 लाख तथा दूसरे में 3.55 लाख रुपये थे। कर्मचारी नरेश बाइक को चला रहा था तथा जबकि दूसरी साथी कर्मचारी अमित पीछे 12.62 लाख रुपये से भरे हुए दोनों बैगों लेकर बैठा हुआ था।

जब वे बहालगढ़-बागपत रोड पर गांव खेवड़ा के पास पहुंचे तो पीछे से अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और उनसे रुपये से भरे बैग छीनने की कोशिश की। नाकाम रहने पर बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी जो वह बाइक पर पीछे बैठे अमित के पेट में लगी।

इसी दौरान चलाई गई दूसरी गोली नरेश के हाथ पर लगी जिससे दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान बदमाश एक बैग लेकर फरार होने में कामयाब हो गए। जिस बैग को वह लूटकर ले गए उसमें 3 लाख 55 हजार रुपये थे, जबकि हड़बड़ी में दूसरा बैग वहीं छूट गया।

वारदात के के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमित को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया और नरेश को रोहतक पीजीआई भेज दिया गया।

फिलहाल नरेश का उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी अजीत सिंह ने मुआयना कर जांच के आदेश दे दिए। राई थाना के अंतर्गत बहालगढ़ चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नकाब पहनकर आए थे तीनों बदमाश
दहिया पेट्रोल पंप कारिंदों को बुधवार को गोली मारकर 3.55 लाख रुपये लूटने के आरोपी चेहरे पर नकाब पहनकर आए थे। बदमाशों की सिर्फ आंखें ही नजर आ रही थी। इतना ही नहीं बदमाशों ने लूट में जिस मोटरसाइकिल का प्रयोग किया वह बगैर नंबर की थी।

पुलिस अधीक्षक और डीएसपी ने किया मुआयना
पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह और डीएसपी दर्शनलाल मलिक ने लूट की वारदात के बाद मौके पर मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल से पेट्रोल पंप तक बारीकी से निरीक्षण किया।


पुलिस सुरक्षा दे
पेट्रोल पंपों पर हर रोज लाखों रुपये का कारोबार होता है। कर्मियों को हर रोज लाखों रुपये जमा कराने बैंक आना पड़ता है। लूटपाट की इन वारदातों से पंप मालिकों में असुरक्षा की भावना जागी है। कर्मी भी अब कैश लेकर आने से डरने लगे है। ऐसे में पुलिस को चाहिए कि वह पंप संचालकों की सुरक्षा पुख्ता करें।
सुशील जैन, पेट्रोल पंप संचालक

पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए है, और तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई आरंभ कर दी है। जल्द ही तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पेट्रोल पंप कर्मियों से लूटे गए  लाखों रुपये को भी बरामद कर लिया जाएगा।
अजीत सिंह, डीएसपी

पुलिस टीम ने घटना के बाद मौके का मुआयना किया। नरेश द्वारा छुपाई गई 9.07 लाख रुपये की नकदी को खेवड़ा के पास पेट्रोल पंप से बरामद कर लिया है। बदमाशों का पता लगाने के लिए टीमों का गठन कर लिया गया है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।’
डीएसपी दर्शनलाल मलिक



डेढ़ माह में लूट की 4 बड़ी वारदातें
सोनीपत। लूटपाट की बढ़ती घटनाओं से पेट्रोल संचालक भयभीत है। हों भी क्यों न, बुधवार को पेट्रोल पंप कर्मियों से 3.55 लाख रुपये लूटने की जो वारदात हुई है, वह डेढ़ महीने में चौथी वारदात है। खास बात यह है कि पुलिस अभी तक पेट्रोल पंप कर्मियों से हुई लूट की किसी भी वारदात का पर्दाफाश नहीं कर पाई है।
- 14 जुलाई: नाहरा गांव स्थित आशु किसान सेवा केंद्र के मैनेजर अवधेश कुमार पेट्रोल पंप से 11 लाख रुपये कै श लेकर को-ऑपरेटिव बैंक में जमा कराने निकले थे। रास्ते में बिंधरौली और मंडोरा के बीच हथियार बंद बदमाशों ने उनसे 11 लाख रुपये लूट लिए।
- 21 अगस्त : राज फिलिंग स्टेशन का कर्मी पवन 9.99 लाख रुपये लेकर सिक्का कॉलोनी स्थित आईसीआईसीआई बैंक में कराने आया था। बैंक के बाहर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और रुपये लूटने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं हुए।
- 23 अगस्त : पलड़ी गांव के पास संतराम फिलिंग स्टेशन पर बदमाशों ने पंप कर्मियों को बंधक बनाकर 2.94 लाख रुपये लूटे। साथ ही बदमाश यहां से सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग भी साथ ले गए।
- 3 सितंबर : गांव खेवड़ा में दहिया पेट्रोल पंप के दो कर्मियों को गोली मारकर बदमाशों ने 3.55 लाख रुपये लूट लिए। इस वारदात में कर्मी 9.07 लाख रुपये बदमाशों की आंखों से बचा गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed