{"_id":"65e0bf2b2f317ed74f04e4fa","slug":"29-lakh-house-tax-deposited-in-municipal-corporation-and-rs-1334-lakh-in-municipal-corporation-office-sonipat-news-c-197-1-snp1003-114637-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नगर निगम में 29 लाख व नप कार्यालय में 13.34 लाख रुपये गृहकर जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नगर निगम में 29 लाख व नप कार्यालय में 13.34 लाख रुपये गृहकर जमा
Thu, 29 Feb 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम व नगर परिषद कार्यालय में गृहकर कराने के लिए भीड़ लगी रही। वीरवार को ब्याज पर 100 फीसदी छूट के साथ गृहकर जमा के लिए लोग काफी संख्या में पहुंचे। नगर निगम कार्यालय में अंतिम दिन होने के लिए 29 लाख रुपये गृहकर और गोहाना नगर परिषद कार्यालय में 13.34 लाख रुपये गृहकर जमा हो सका। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने शाम को सर्कुलर जारी करके अब 31 मार्च तक ब्याज पर 100 फीसदी छूट के साथ गृहकर जमा कराने का मौका दिया है।
नगर निगम की ओर से चालू वित्त वर्ष में 14.50 करोड़ रुपये गृहकर के रूप में जुटाए जा चुके हैं। वहीं गोहाना नगर परिषद कार्यालय में अब तक 2.5 करोड़ रुपये गृहकर जमा हो सका है। प्रॉपर्टी मालिकों की सुविधा को देखते हुए 100 फीसदी ब्याज छूट के साथ गृहकर जमा कराने की तिथि 31 मार्च कर तक बढ़ा दी है। जिला निगम आयुक्त विश्राम मीणा ने बताया कि प्रॉपर्टी मालिक अपनी सुविधा के लिए गृहकर ऑनलाइन भी जमा करा सकते हैं। ऑनलाइन भुगतान के लिए वेबसाइट पर जाना होगा। ऑनलाइन सर्विस के ऑप्शन पर क्लिक करके वहां अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा, जिससे भरते ही साइट पर लाॅग-इन हो जाएगा। यदि गृहकर बिल भरने की सर्विस पर क्लिक किया है तो उसमें प्रॉपर्टी आईडी भरकर भुगतान करना पड़ेगा। डिफाल्टर प्रॉपर्टी मालिकों को बकाया गृहकर एक साथ जमा कराना होगा। इसके बाद 31 मार्च तक बकाया गृहकर पर लगने वाले ब्याज पर 100 फीसदी छूट दी जाएगी। 1 अप्रैल से ब्याज के साथ गृहकर वसूला जाएगा। साथ ही प्रॉपर्टी का डाटा स्व-प्रमाणित करने पर चालू वित्त वर्ष के गृहकर पर 15 फीसदी छूट दी जाएगी।