फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   25 ataick for yuth before murder

युवक पर डंडे से वार कर की गई थी हत्या

Mon, 04 Oct 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
25 ataick for yuth before murder
शहर के सेक्टर-12-15 रोड पर सीवर के मैनहोल के पास मृत मिले युवक की हत्या की गई थी। युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पर्दा उठा है कि युवक के शरीर डंडे या किसी अन्य ठोस चीज से 25 वार किए गए थे। जिसमें सिर में किया गया वार सबसे घातक था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक के शव की पहचान का प्रयास करने के साथ ही हमलावरों का सुराग लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-27 थाना पुलिस को 30 सितंबर की देर रात मूलरूप से यूपी के जिला बरेली के गांव धर्मपुरा फिलहाल सेक्टर-12 निवासी समरान ने सेक्टर-12-15 रोड पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। उसने बताया था कि वह रोड पर नारियल पानी की रेहड़ी लगाता है। उसे रेहड़ी से आगे एक युवक सीवर के मैनहोल के पास पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। आशंका जताई गई थी कि युवक मैनेहोल से ठोकर खाकर गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पहचान के लिए रखवा दिया था। पुलिस ने 2 अक्तूबर को सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया था। जिस पर चिकित्सक ने 3 अक्तूबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंपी है। जिसमें युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर समरान के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है। युवक मटियाली, काली व संतरी चैकदार कमीज तथा संतरी व काली पाजामी पहने हुए था। पुलिस शव की शनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगा कि युवक के शरीर पर चोट के 25 निशान है। उसके सिर में किया गया हमला काफी घातक है। इसके साथ ही शरीर के सभी अंगों पर चोट के निशान मिले है। जिससे स्पष्ट है कि युवक की डंडे या किसी ठोस चीज से हमला कर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हमलावरों का पता लगाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है। यह भी अंदेशा है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई हो। जिस सडक़ पर युवक का शव मिला है वह काफी व्यस्त रोड है। उस पर लोगों की आवाजाही लगी रहती है। जिससे यहां हमला या मारपीट करना मुश्किल हो सकता था।

युवक का शव सेक्टर-12-15 रोड पर मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। जिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। हमलावरों का पता लगाने के साथ ही शव की पहचान का प्रयास भी जारी है।
इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed