फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   24 hours electricity gift from Farmana and Kathura feeder on Republic Day

Sonipat News: गणतंत्र दिवस पर फरमाणा और कथूरा फीडर से 24 घंटे बिजली की सौगात

Sun, 14 Jan 2024 04:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Jan 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
24 hours electricity gift from Farmana and Kathura feeder on Republic Day
गोहाना। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से म्हारा गांव जगमग गांव योजना का हिस्सा बने गोहाना के दो फीडरों को गणतंत्र दिवस पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए चुना गया है। निगम की तरफ से कथूरा व फरमाणा फीडर को 24 घंटे के लिए किया जाएगा। जिससे 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार इन फीडरों पर लाइन लोस 20 फीसदी से कम है।
विज्ञापन

बिजली निगम ने फरमाणा व कथूरा गांव को गणतंत्र दिवस का तोहफा दिया है। इन गांवों को म्हारा गांव, जगमग गांव योजना में शामिल करने के बाद अब 24 घंटे बिजली दी जाएगी। इसके साथ ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति वाले गांव 20 से बढ़कर 23 हो जाएंगे। जबकि गोहाना में 92 गांव है। जिनमें से 89 गांव को म्हारा गांव जगमग गांव में शामिल कर बिजली के मीटरों को घरों से बाहर निकाल दिया गया है। जबकि 66 गांव में करीब 16 घंटे तक बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। गांव भैंसवाल, मुंडलाना व माहरा गांव गोहाना में अब भी म्हारा गांव जगमग गांव योजना से बाहर हैं।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर गोहाना के दो फीडरों को 24 घंटे किया जाएगा। इन फीडरों पर कथूरा व फरमाणा गांव लगते हैं। इन गांव के उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed