{"_id":"662410df4c255e96e2083954","slug":"22-buses-arrived-for-fitness-check-all-failed-sonipat-news-c-197-1-snp1002-117140-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फिटनेस जांच के लिए पहुंची 22 बसें, सभी फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फिटनेस जांच के लिए पहुंची 22 बसें, सभी फेल
Sun, 21 Apr 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 21 Apr 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। फिटनेस जांच के लिए शनिवार को पहुंची विभिन्न स्कूलों की 22 बसें नियमों पर खरा नहीं उतरीं। हालांकि बस चालक फिटनेस प्रमाणपत्र लेने के लिए अपनी तरफ से खामियों को दूर करने के बाद ही वाहन लेकर पहुंचे थे। जांच में सभी स्कूल वाहनों को फेल करते हुए अधिकारियों ने बस चालकों को खामियां बताई और उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए। सेक्टर-3 में रविवार को भी स्कूल वाहनों की फिटनेस जांची जाएगी।
महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस के साथ हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हरकत में आए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण और शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूल वाहनों की जांच को लेकर अभियान चलाया। सड़कों पर दौड़ने वाले स्कूल वाहनों की जांच में कई खामियां मिलीं। इस पर कार्रवाई करते हुए आरटीओ ने बसों के चालान किए और कई वाहनों को जब्त भी किया। निजी स्कूल संचालकों की मांग पर नियम पूरा करने के लिए उन्हें 10 दिन की मोहलत दी गई। साथ ही स्कूल वाहनों की जांच के लिए शनिवार व रविवार के दिन निर्धारित किए गए। शनिवार को जिले के विभिन्न स्कूलों ने वाहनों की खामियों को दूर कर फिटनेस जांच कराने भेजा, लेकिन कोई भी बस नियमों पर खरा नहीं उतरी।
रोडवेज से जांच अधिकारी सुनील शर्मा ने अपनी टीम के साथ सेक्टर-3 में स्कूली बसों की जांच की। इस दौरान स्कूल वाहनों में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग, सेफ्टी ग्रिल, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, वाहनों के पीछे लिखे स्कूल संचालकों व पुलिस व महिला हेल्पलाइन नंबर, निर्धारित गति, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशन यंत्र व वाहन संबंधी दस्तावेजों की जांच की। फिटनेस प्रमाणपत्र लेने पहुंचे स्कूल वाहन इन सभी नियमों का पालन करते नहीं मिले। अधिकारियों ने बस चालकों को खामियां दूर करवाकर दोबारा फिटनेस जांच को वाहन लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
49 स्कूल वाहनों के चालान तो 12 किए जब्त
कनीना हादसे के बाद जिले में आरटीओ, पुलिस व शिक्षा विभाग की तरफ से चलाए गए जांच अभियान के दौरान स्कूलों में जाकर वाहनों की जांच की गई। वहीं सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों पर भी सख्ती बरती गई। सप्ताह भर चलाए गए अभियान में 49 स्कूल वाहनों के चालान किए गए, जबकि 12 वाहन जब्त किए गए थे। अधिकारियों ने स्कूल संचालकों को सुरक्षित स्कूल वाहन नीति अपनाने व खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए थे।
स्कूल वाहनों में क्या मिली खामियां
खामियां वाहन
ओवर स्पीड मिले : 10
सेफ्टी ग्रिल नहीं मिली : 02
जीपीएस : 07
सीसीटीवी बंद मिले : 05
लाल रिफ्लेक्टर टेप नहीं मिली : 01
दस्तावेज अधूरे मिले : 01
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट : 04
वर्जन
विद्यार्थियों को स्कूल वाहनों में सुरक्षित सफर देने के उद्देश्य से सभी स्कूलों को अपने वाहनों की फिटनेस जांच कराने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत शनिवार को सेक्टर-3 में रोडवेज से सुनील शर्मा ने वाहनों की जांच की। इसके लिए उन्हें नियमावली दी गई थी। फिटनेस जांच के लिए विभिन्न स्कूलों से पहुंची 22 बसों की जांच की गई, लेकिन कोई भी बस फिटनेस जांच में खरी नहीं उतरी। बस चालकों को कमियां बताते हुए जल्द दूर करने के निर्देश दिए हैं।-गुरप्रीत सिंह संधु, मोटर वाहन अधिकारी, सोनीपत