फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   प्रदेश में जजपा की सरकार आने पर लागू की जाएगी जन नीतियां : दुष्यंत चौटाला

प्रदेश में जजपा की सरकार आने पर लागू की जाएगी जन नीतियां : दुष्यंत चौटाला

Sun, 24 Feb 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में जजपा की सरकार आने पर लागू की जाएगी जन नीतियां : दुष्यंत चौटाला
प्रदेश में जजपा सरकार आने पर लागू की जाएंगी जन नीतियां : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर (सोनीपत)। जननायक जनता पार्टी नेता सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जींद उपचुनाव से साबित हो गया कि प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल जजपा है। कहा कि जींद उपचुनाव में सरकार होने का फायदा उठाकर भाजपा जीत गई, लेकिन लोकसभा व विधानसभा चुनाव में ऐसा नहीं होगा। दुष्यंत चौटाला ने दावा किया कि इस बार प्रदेश में जजपा की सरकार बनेगी और उसके बाद जन नीतियां लागू की जाएंगी। सांसद दुष्यंत चौटाला शनिवार को रेलवे रोड पर जनसभा करने पहुंचे।

सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जिन किसानों के तीन-तीन हजार रुपये फसल बीमा योजना के नाम पर काटे जाते हैं, उनको फसल खराब होने पर केवल छह-छह हजार रुपये दिए जाते हैं। सांसद ने दावा किया कि सरकार ने फसल बीमा के नाम पर एक साल में किसानों से 2300 करोड़ रुपये वसूले हैं, जबकि किसानों को मुआवजे के तौर पर मात्र 183 करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रुप डी की नौकरियां देने का ढिंढोरा पीट रही है, जल्द ही इसकी हकीकत भी सामने आएगी। भाजपा ने एमए व पीएचडी पास युवाओं को माली व सेवादार लगाकर मजाक किया है और अब वह नौकरी छोड़ने लगे हैं। सांसद चौटाला ने कहा कि प्रदेश में जननायक जनता पार्टी सत्ता में आई तो युवाओं को नौकरी दी जाएगी, ताकि कोई युवा बेरोजगार नहीं रहे। महिला अपराधों के मामले में आज हरियाणा देशभर में पांचवें स्थान पर है। उनका प्रयास रहेगा कि प्रदेश में महिलाओं को कोई परेशान नहीं कर सकेगा। बुढ़ापा पेंशन में भी बदलाव किया जाएगा। 58 साल के पुरुष व 55 साल की महिलाओं को पेंशन के रूप में सम्मान भत्ता दिया जाएगा। वहां कई अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने जजपा का दामन थामा। महाबीर चिरस्मी के कार्यालय पर भी लोगों ने सांसद का अभिनंदन किया। इसके अलावा नयाबांस गांव में जजपा नेता सुधीर धनखड़ के भाई की शादी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान डा. केसी बांगड़, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल त्यागी, जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया, तेलूराम जोगी, सियानंद त्यागी, बबीता दहिया, कुलदीप मलिक, भानेराम, संदीप, महिला जिलाध्यक्ष सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed