फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   रेव पार्टी के खुलासे के बाद राई थाना प्रभारी पर गिरी गाज, जीटी रोड पर नशे के तस्करों पर होगी विशेष नजर

रेव पार्टी के खुलासे के बाद राई थाना प्रभारी पर गिरी गाज, जीटी रोड पर नशे के तस्करों पर होगी विशेष नजर

Sun, 26 Aug 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
रेव पार्टी के खुलासे के बाद राई थाना प्रभारी पर गिरी गाज, जीटी रोड पर नशे के तस्करों पर होगी विशेष नजर
रेव पार्टी के खुलासे के बाद राई थाना प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव लिवान के पास अवैध पब में रेव पार्टी का खुलासा होने के बाद अगले ही दिन राई थाना प्रभारी पर भी गाज गिर गई है। एसपी प्रतीक्षा गोदारा ने राई थाना प्रभारी ऋषिकांत को लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि पुलिस अधिकारी सफाई दे रहे हैं कि कानून व्यवस्था नहीं बना पाने के कारण एसएचओ को लाइन हाजिर किया गया है। फिलहाल अतिरिक्त थाना प्रभारी रामफल काम देख रहे हैं। वहीं, अब पुलिस की जीटी रोड पर नशे के तस्करों पर विशेष नजर रहेगी।
उल्लेखनीय है कि राई औद्योगिक क्षेत्र के पास लिवान रोड पर अंजलि गेस्ट हाउस की छत पर अवैध रूप से बने पब में आधी रात को रेव पार्टी किए जाने की सूचना मिलने पर सीएम फ्लाइंग व पुलिस की टीमों ने छापा मारा था। एएसपी गोहाना नरेंद्र, एसडीएम सोनीपत प्रशांत पंवार, डीएसपी सीएम फ्लाइंग जितेंद्र गहलावत, एक्साइज इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार तथा ड्रग इंस्पेक्टर संदीप हुड्डा की टीम ने 124 छात्र-छात्राएं नशे में धुत मिले थे। टीम ने उनकी पूरी जानकारी लेने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। साथ ही रेव पार्टी के सूत्रधार बताए जा रहे सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर प्रदीप और राई निवासी यशपाल तथा कुंडली निवासी दिनेश को गिरफ्तार किया गया था। बाद में तीनों को अदालत ने जमानत दे दी थी। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें, नशे के इंजेक्शन, नशे की गोलियां बरामद की थी। रेव पार्टी के खुलासे के अगले ही दिन एसपी प्रतीक्षा गोदारा ने राई थाना प्रभारी लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

राई और मुरथल में बढ़ रहा नशे का धंधा
राई व मुरथल क्षेत्र में लगातार नशे का अवैध धंधा बढ़ता जा रहा है। नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले होटलों के बाहर पहुंचकर युवाओं को निशाना बना रहे हैं। होटल व ढाबों के साथ ही राई क्षेत्र में गेस्ट हाउस बनाकर भी इस तरह के कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसमेें युवाओं को शराब के साथ ही मादक पदार्थ का नशा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसका खुलासा शुक्रवार को हो चुका है। वहीं, अब जीटी रोड पर पुलिस ने विशेष नजर रखने की योजना बनाई है, जिससे नशे का धंधा करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम ने आसपास लोगों से ली जानकारी
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी जितेंद्र गहलावत के नेतृत्व में शनिवार को टीम ने गेस्ट हाउस क्षेत्र में आसपास के लोगों से पूछताछ की है। उन्होंने रेव पार्टी को लेकर लोगों से जानकारी जुटाई है। डीएसपी का कहना है कि रेव पार्टी से जुड़ेे अन्य सबूतों को भी जुटाया जा रहा है।

राई थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। राई क्षेत्र में सीएम फ्लाइंग ने रेव पार्टी करते हुए छात्रों को भी पकड़ा है। मामले में पूरी जांच की जाएगी। जिसमें राई पुलिस की भूमिका का भी पता लगा जाएगा।
- प्रतीक्षा गोदारा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed