{"_id":"59ff66854f1c1b69678b96a2","slug":"21509910149-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर के पास नेशनल हाईवे पर एक करोड़ रुपये से बनेगा फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर के पास नेशनल हाईवे पर एक करोड़ रुपये से बनेगा फ्लाईओवर
Updated Mon, 06 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
गांव हसनपुर के पास नेशनल हाईवे पर लोगों की सुविधा के लिए एक करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। फ्लाईओवर के बनने से आसपास के लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही हसनपुर मोड़ पर होने वाले हादसों पर ब्रेक लग जाएगा। इसका निर्माण कार्य अगले साल मार्च माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
एनएचआई की ओर से नेशनल हाईवे को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए यह चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इस काम को एनएचएआई कर रहा है और दिल्ली से लेकर पानीपत तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। साथ ही हाईवे पर चौराहों के कारण होने वाले हादसों पर ब्रेक लगाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण करने की योजना थी। इस कड़ी में ही एनएचएआई ने हसनपुर मोड़ के पास फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
डीसी ने अगस्त में किया था हाईवे का दौरा
डीसी केएम पांडुरंग ने अगस्त के प्रथम सप्ताह में ही प्रशासनिक व एनएचएआई के अधिकारियों संग कुंडली बॉर्डर से हल्दाना बॉर्डर तक नेशनल हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत को मौके पर बुलाकर समस्या सुनी थी। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों को प्रत्येक गांव की क्रासिंग के लिए रास्ता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
मार्च माह में बनकर तैयार होगा फ्लाईओवर
ग्रामीणाों की सुविधा के लिए एनएचएआई ने हसनपुर के पास फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसमें करीब एक करोड़ रूपये खर्च होंगे। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अगले साल मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां लोगों को आसानी से सड़क पार करने में राहत मिल सकेगी।
हादसों को कम करने के लिए हसनपुर के पास नेशनल हाईवे पर पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। मार्च माह तक पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
आशीष जैन, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई